
New Delhi, 11 जनवरी . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो रही है. राशिद अल्वी ने कहा कि जब दो सांसद होने के बावजूद भाजपा खत्म नहीं हुई तो हमारे पास तो उनसे ज्यादा सांसद हैं.
New Delhi में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने से बातचीत में कहा कि आज भी कांग्रेस के पास 100 सांसद हैं. भाजपा एक समय सिर्फ दो सांसदों तक सिमट गई थी, फिर भी वह खत्म नहीं हुई. अगर दो सांसदों के बाद भी भाजपा खत्म नहीं हुई, तो 100 सांसदों के बाद कांग्रेस कैसे खत्म हो सकती है? आज भी हमारी कई राज्यों में Governmentें हैं. अमित शाह गृह मंत्री हैं. उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए.
कांग्रेस नेता ने दिल्ली Police का जिक्र करते हुए कहा कि तुर्कमान गेट मस्जिद के आसपास बुलडोजर चलाए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली Police के जवान मस्जिद के अंदर जूते पहन कर गए थे.
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं Prime Minister Narendra Modi से अपील करता हूं कि आप नियमित रूप से मंदिरों में जाते हैं. India के मुसलमान और दुनिया भर के मुसलमान मस्जिदों को इबादत की जगह मानते हैं. जैसे मंदिर आपके लिए पूजा स्थल है, वैसे ही मस्जिद हमारे लिए इबादत की जगह है. अगर Policeकर्मी जूते पहनकर मस्जिद में घुसे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मैं मांग करता हूं कि तुर्कमान गेट मस्जिद में जूते पहनकर घुसने वाले सभी Police अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
राशिद अल्वी ने केंद्र Government पर आरोप लगाते हुए कहा कि Government जो पूरे देश की रक्षा करने में नाकाम रही है—पहलगाम में क्या हुआ, और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? कश्मीर में जितने भी आतंकवादी हमले हुए हैं, उनके लिए कौन जिम्मेदार है? सुरक्षा सुनिश्चित करना किसकी जिम्मेदारी है? हमारे गृह मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए. चोरी के मामले छोटी-मोटी बातें हैं, लेकिन देश में घुसने वाले अवैध प्रवासियों के लिए कौन जिम्मेदार है? सीमाओं को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसकी है? देश की जनता को इस पर विचार करना चाहिए. चोरी एक छोटा मुद्दा हो सकता है, लेकिन India की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है, और इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है.
राशिद अल्वी ने मंदिरों के संबंध में कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर कहा कि मंदिर का मकसद धार्मिक और भक्ति का होता है. इसका मुख्य उद्देश्य पूजा करना है. ये धार्मिक मामले हैं. हिंदू धर्म से जुड़े मामलों में किसी और को दखल देने का अधिकार नहीं है. उदित राज भी हिंदू हैं. भाजपा के प्रवक्ता भी हिंदू हैं. क्योंकि यह हिंदू धर्म का मामला है, इसलिए फैसला उन्हीं को लेना चाहिए.
–
डीकेएम/डीकेपी