जो भी प्रयास करना पड़ेगा सरकार को वो करेगी : अशोक चौधरी

Patna, 13 मार्च . बिहार Government के मंत्री अशोक चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कभी आप निर्वाचन आयोग, कभी विधानसभा अध्यक्ष, तो कभी ईडी और सीबीआई प्रमुखों के विरुद्ध प्रस्ताव लाते हैं. विपक्ष की दिशा और रणनीति समझ से परे है. अब ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के संसाधन केवल वास्तविक नागरिकों के लिए हैं. ‘एसआईआर’ प्रक्रिया का उद्देश्य उन लोगों की पहचान करना है जिनके नाम मतदाता सूची में दो स्थानों पर हैं या जो India के नागरिक न होते हुए भी मतदाता बने हुए हैं.

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी परिस्थिति बने कि हम मोबाइल से भी मतदान कर सकें. हमको बूथ पर जाने की जरूरत न पड़े. इस तरह की पारदर्शिता हो. अगर हम कचरा छाटेंगे नहीं तो कैसे होगा? इसके लिए कहेंगे कि हम महाभियोग लगाएंगे. उन्होंने कहा कि महाभियोग आने के पहले वोट होना चाहिए कि आपके पास चर्चा के लिए स्पेस है या नहीं.

ईरान से पीएम मोदी की बात पर उन्होंने कहा कि Prime Minister देश की जनता के लिए संवेदनशील हैं. हमको लगता है कि जो भी प्रयास करना पड़ेगा Government को, वह प्रयास करेगी. देश की जनता परेशानी में न पड़े, कोई ऐसी दिक्कत न आए. इसके लिए कुछ न कुछ व्यवस्था करने के लिए Prime Minister जी पहले भी चिंतित रहे हैं और अभी भी चिंतित हैं.

उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमको नहीं लगता कि वो लोग प्रतिस्पर्धा में भी हैं. कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को ये समझना चाहिए कि उनके कार्यकाल में क्या-क्या घटनाएं घटीं.

बता दें कि Prime Minister Narendra Modi ने 12 मार्च, Thursday को कहा कि ईरान युद्ध के कारण तेल और गैस सप्लाई में आई रुकावटों के बीच Government India की एनर्जी सिक्योरिटी को सुरक्षित रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. Prime Minister मोदी ने कहा था कि उनकी Government ने एनर्जी सेक्टर में India को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह से काम किया है, जिससे देश को भारी बचत हुई है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले, India के पास स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व के लिए बहुत कम स्टोरेज कैपेसिटी थी. अब, हमारे पास काफी रिजर्व हैं.

एसडी/एएस

Leave a Comment