ये कैसी लोकतंत्र की दुहाई, पश्चिम बंगाल में जिस बात से थी परेशानी केरलम में कांग्रेस ने खुद वही दोहराई

New Delhi, 23 मई . केरलम में पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) रतन यू. केलकर को Chief Minister वीडी सतीशन का सचिव बनाया गया है, जिसको लेकर Political घमासान शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस भाजपा शासित राज्यों में तो ऐसी नियुक्तियों का विरोध करती है, जबकि केरलम में खुद ऐसा ही कर रही है.

दरअसल, पिछले दिनों ने जब कर्नाटक की भाजपा Government ने पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाया था, तो Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत है. उन्होंने यह भी कहा था कि जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम. अब जब कांग्रेस नीत केरलम Government ने खुद राज्य के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू. केलकर को Chief Minister वीडी सतीशन का सचिव नियुक्त किया है तो भाजपा मुखर हो उठी है. भाजपा ने इसको लेकर केरलम Government के साथ ही राहुल गांधी को भी घेरा है.

दरअसल, रतन यू. केलकर 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने केरलम विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में चुनावी प्रक्रिया की निगरानी की थी. भाजपा के वरिष्ठ नेता के. सुरेंद्रन ने social media पर इसको कांग्रेस का दोहरा मापदंड बताया है. सुरेंद्रन ने राहुल गांधी और उनकी टीम को पाखंडी बताया है.

वहीं, भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. अमित मालवीय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अब इसकी तुलना कांग्रेस शासित केरलम से करें.

उन्होंने कहा कि रतन यू. केलकर केरलम कैडर के 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और राज्य में सबसे वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं हैं, उन्हें Chief Minister वीडी सतीशन का सचिव नियुक्त किया जा रहा है, जबकि वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर भी बने रहेंगे. एक ऐसा पद जिसके लिए संस्थागत निष्पक्षता और स्वतंत्रता आवश्यक है तो अब राहुल गांधी का संस्थागत मर्यादा का उपदेश कहां है? या उनका आक्रोश पूरी तरह से सत्ता में मौजूद पार्टी पर निर्भर करता है?

वहीं, भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पश्चिम बंगाल में पूर्व चुनाव अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाता है, तो राहुल गांधी इसको चोरी का इनाम बताते हैं, लेकिन 10 दिन बाद ही ऐसी ही घटना केरलम में दोहराई जाती है तो कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों इस पर मौन हैं तो क्या इसे लोकतंत्र की खूबसूरती कहा जाएगा?

हालांकि केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला इस नियुक्ति के बचाव में उतरे. उन्होंने मीडिया से कहा कि Government के पास सक्षम अधिकारियों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नियुक्त करने का पूरा अधिकार है. उन्होंने कहा कि रतन यू. केलकर को Chief Minister का सचिव बनाना Government का विशेषाधिकार है. उन्होंने कहा कि केलकर एक योग्य अधिकारी हैं और इस नियुक्ति में कुछ भी असामान्य नहीं है.

एमएस/वीसी

Leave a Comment