
New Delhi, 29 नवंबर . जिम या सुबह की एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाना लगभग हर किसी की आदत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद इसके लिए सही समय बताता है. India Government का आयुष मंत्रालय इस विषय में स्पष्ट जानकारी देता हैं.
आयुर्वेद बताता है कि व्यायाम के बाद स्नान करने का सबसे अच्छा समय कम से कम आधा घंटा (30 मिनट) बाद माना जाता है.
आयुर्वेद में स्नान को सिर्फ शरीर की सफाई नहीं, बल्कि एक तरह का ध्यान और वेलनेस रिचुअल माना गया है. एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान अचानक बदलता है, जिससे मांसपेशियों में जकड़न, सिरदर्द या थकान हो सकती है.
वहीं, व्यायाम खत्म होने के आधे घंटे बाद नहाने से कई अद्भुत फायदे मिलते हैं. इससे नींद गहरी आती है. बालों का झड़ना और रूखापन कम होता है. शरीर और मन में शांति, ताजगी और एनर्जी आती है. पसीने की बदबू पूरी तरह खत्म हो जाती है. बालों के साथ ही यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. इससे त्वचा पर चमक बढ़ती है और मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं.
योग एक्सपर्ट बताते हैं कि व्यायाम के बाद शरीर को पहले सामान्य तापमान पर आने दें. इस दौरान हल्का पानी पिएं, 10-15 मिनट आराम करें और सांसें सामान्य होने दें. फिर गुनगुने पानी से स्नान करें. ठंडा पानी तुरंत इस्तेमाल न करें, खासकर सर्दियों में.
आयुर्वेद के जानकार बताते हैं कि नहाते समय गहरी सांस लें, पानी को शरीर पर धीरे-धीरे बहने दें और मन को शांत रखें. इससे न सिर्फ शरीर, बल्कि दिमाग भी पूरी तरह रिफ्रेश हो जाता है.
–
एमटी/वीसी