
कोलकाता, 22 दिसंबर . पश्चिम बंगाल Police ने जयनगर में देवी काली के मंदिर से जुड़ी एक घटना को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है. Police के अनुसार, कुछ लोग जानबूझकर इस घटना को लेकर भ्रामक और भड़काऊ जानकारी फैला रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति उससे अलग है.
Police ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए बताया कि Sunday सुबह जयनगर के एक मंदिर में देवी काली की मूर्ति खंडित हो गई थी. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मंदिर समिति ने स्थानीय Police की सक्रिय मदद से तुरंत नई मूर्ति स्थापित कर दी. पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन ने तत्परता से कदम उठाए.
पश्चिम बंगाल Police ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और शरारत करने वालों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. Police का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Police ने यह भी कहा कि social media पर जानबूझकर भड़काऊ और गलत जानकारी फैलाकर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है. ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी निगरानी रखी जा रही है और जो भी लोग अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
पश्चिम बंगाल Police ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. Police ने कहा कि किसी भी जानकारी को बिना पुष्टि के आगे साझा न करें और किसी भी संदिग्ध या भ्रामक पोस्ट की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कानून-व्यवस्था पर Police की पैनी नजर बनी हुई है. Police ने कहा कि लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं की रक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इसके साथ ही समाज में सौहार्द और शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है.
–
वीकेयू/डीकेपी