पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी पार्षद के पति की मौत की जांच करेगी सीआईडी, सीएम ने परिजनों से की थी मुलाकात

कोलकाता, 18 अगस्त . पश्चिम बंगाल Police के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने कांचरापाड़ा नगर पालिका की पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद जेनी शर्मा केओट के पति बिरजू केओट की Police हिरासत में हुई मौत के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है.

घटना के बाद राज्य के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने माना था कि मामले में Police की ओर से कुछ लापरवाही हुई है. उनके निर्देश के बाद अब सीआईडी इस पूरे मामले की जांच करेगी.

बिरजू केओट को 6 अगस्त को जबरन वसूली और मारपीट सहित कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें 8 अगस्त की तड़के जेल से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया. उन्हें तुरंत कल्याणी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद संबंधित थाने के जांच अधिकारी (आईओ) को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, थाने के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (आईसी) को भी पद से हटा दिया गया है.

घटना के बाद 10 अगस्त को Chief Minister मृतक टीएमसी कार्यकर्ता के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. उसी दिन Chief Minister ने घोषणा की थी कि Police हिरासत में हुई मौत के मामले की जांच तय नियमों के तहत मजिस्ट्रेट स्तर पर कराई जाएगी.

इस जांच की जिम्मेदारी उत्तर 24 परगना जिले की जिलाधिकारी शिल्पी गौरिसारिया को सौंपी गई है.

Chief Minister ने यह भी कहा कि Governmentी जांच की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से सीएमओ और मृतक के परिवार को दी जाएगी. उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक के परिजन को गृह विभाग में अटेंडेंट के पद पर नौकरी देने की घोषणा की.

Chief Minister ने यह भी बताया कि भले ही परिवार ने इसके लिए कोई आवेदन नहीं किया था, लेकिन मृतक के दो बच्चों को देखते हुए 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

नौकरी के बारे में Chief Minister ने कहा कि मृतक की पत्नी को एक वर्ष तक 15,000 रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके बाद उन्हें ग्रुप-डी पद पर Governmentी नौकरी प्रदान की जाएगी.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment