
New Delhi, 24 जनवरी . यूरोपीय काउंसिल (ईसी) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन Saturday को India पहुंच चुकी हैं. India दौरे की शुरुआत के साथ ही ईसी अध्यक्ष ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक 34 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने इस दौरे का जिक्र कर रही हैं.
उन्होंने India और यूरोपीय यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर अपना उत्साह भी जाहिर किया और बताया कि वे इस डील को पूरा करने के करीब पहुंच चुके हैं.
वीडियो के कैप्शन में ईसी की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने लिखा, “सभी ट्रेड डील्स की जननी. हम ईयू-India फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के करीब पहुंच रहे हैं. जल्द ही दिल्ली में मिलते हैं.”
उर्सुला ने आगे कहा, “मैं India जाऊंगी. अभी भी बहुत काम करना बाकी है, लेकिन हम एक ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट के करीब हैं. कुछ लोग इसे सभी डील्स की मां कहते हैं. एक ऐसा एग्रीमेंट जो दो अरब लोगों का मार्केट बनाएगा, जो ग्लोबल जीडीपी का लगभग एक चौथाई हिस्सा होगा. यूरोप आज के ग्रोथ सेंटर्स, लैटिन अमेरिका से लेकर इंडो-पैसिफिक और उससे भी आगे इस सदी के इकोनॉमिक पावरहाउस के साथ बिजनेस करना चाहता है. यूरोप हमेशा दुनिया को चुनेगा और दुनिया यूरोप को चुनने के लिए तैयार है.”
India में Union Minister जितिन प्रसाद ने ईसी अध्यक्ष का स्वागत किया. इससे पहले दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में कहा था कि यह ऐसा एग्रीमेंट है जो दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और सबसे डायनामिक कॉन्टिनेंट्स में से एक होने के नाते यूरोप को फर्स्ट-मूवर एडवांटेज देगा.
India और यूरोपियन यूनियन बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल करने के करीब हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा 27 जनवरी को हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, 27 जनवरी को होने वाली भारत-ईयू समिट में एफटीए पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होगी. एफटीए बातचीत के खत्म होने की घोषणा के लिए दोनों पक्ष एक डॉक्यूमेंट अपनाएंगे. इसके बाद समझौते को जरूरी कानूनी प्रक्रिया के जरिए यूरोपियन संसद और काउंसिल द्वारा मंजूरी दी जाएगी.
दोनों पक्ष एक सुरक्षा और रक्षा साझेदारी समझौता और ईयू में नौकरी पाने वाले भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए मोबिलिटी बढ़ाने के लिए एक पैक्ट पर भी साइन करने वाले हैं. यह समझौता India की अब तक की सबसे बड़ी डील होगी, जिसमें 27 देशों के यूरोपियन यूनियन के साथ सामान और सर्विस शामिल हैं, जो India के सबसे बड़े एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन में से एक है.
–
केके/वीसी