पूरे बिहार में खुशी की लहर : नितिन नबीन के भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नेताओं में खुशी

Patna, 15 दिसंबर . नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार में जश्न का माहौल है. राज्य Government में मंत्री नितिन नबीन को लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है. बिहार Government में सहयोगी मंत्री भी नितिन नबीन को बधाई दे रहे हैं. इसी क्रम में उपChief Minister सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल और श्रेयसी सिंह ने नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई है.

बिहार के उपChief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बिहार जैसे राज्य के लिए एक स्वागत योग्य क्षण है, क्योंकि पहली बार बिहार से नितिन नबीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं. यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है.”

समाचार एजेंसी से ​​बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा, “पूरे बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि राज्य के एक युवा चेहरे नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.”

बिहार Government में मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, “मैं नितिन नबीन को दिल से बधाई देती हूं. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी धन्यवाद देती हूं कि एक युवा को मौका दिया गया है. पार्टी के फैसले से हम सभी लोग बहुत खुश हैं.”

मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा, “निश्चित रूप से, हम इसका स्वागत करते हैं और भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के एक युवा चेहरे को मौका दिया है. हम भाजपा के पूरे टॉप नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं. बिहार का एक युवा, नया चेहरा सामने लाया गया है. उन्होंने संगठन में भी काम किया है और सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं.”

नितिन नवीन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संजय कुमार सिंह ने कहा, “उनके सक्षम नेतृत्व में, आने वाले समय में जिस भी राज्य में चुनाव होंगे, हमें विश्वास है कि एनडीए गठबंधन जीतेगा.”

लोजपा (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी ने कहा, “यह निश्चित रूप से बिहार के लिए गर्व की बात है. यह दिखाता है कि एक समर्पित कार्यकर्ता को कैसे सम्मानित किया जाना चाहिए और उसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए. यह बिहार के लिए गर्व का पल है कि हमारे सम्मानित मंत्री को दुनिया की सबसे बड़ी Political पार्टियों में से एक भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.”

डीसीएच/

Leave a Comment