
Mumbai , 14 अप्रैल . एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कहा कि बाबासाहेब द्वारा लिखित संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश में संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है.
Mumbai में से बातचीत में वारिस पठान ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर वे थे जिन्होंने संविधान लिखा. उसी संविधान पर Chief Minister और Prime Minister शपथ लेते हैं और देश उसी संविधान से चलता है. लेकिन आज के दिन भी संविधान को खत्म करने की बातें हो रही हैं. यूसीसी जैसे कानून लाकर लोगों को संविधान विरोधी बताया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि देश संविधान, कायदे-कानून और रूल ऑफ लॉ से चलेगा. अगर संविधान का सम्मान किया जाएगा तो देश सही रास्ते पर चलेगा और सेकुलर, प्रोग्रेसिव समाज की स्थापना होगी.
बिहार में नीतीश कुमार के Chief Minister पद से इस्तीफे पर वारिस पठान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भाजपा का पूर्व नियोजित षड्यंत्र है.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ भी खेला हो गया. उन्हें इस्तीफा दिलवाकर भाजपा ने अपनी Government बना ली. Maharashtra में एकनाथ शिंदे के साथ जो हुआ, वही बिहार में नीतीश कुमार के साथ हुआ. अब आगे चंद्रबाबू नायडू का नंबर भी लग सकता है.
वारिस पठान ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीति में धोखे की मास्टर है और वह केवल वोट और सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है.
धर्मांतरण के मामले पर वारिस पठान ने कहा कि कोई भी धर्म जबरन धर्मांतरण सिखाता नहीं है. अगर कोई व्यक्ति जबरन धर्मांतरण कर रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम करना और नफरत फैलाना पूरी तरह गलत है.
उन्होंने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद के बाद अब कॉरपोरेट जिहाद का नया शब्द गढ़ा जा रहा है. यह मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश है.
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर वारिस पठान ने चिंता जताई.
उन्होंने कहा कि लगभग 90 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि किसी का भी मताधिकार छीना न जाए.
वारिस पठान ने कहा कि भाजपा कहीं भी माहौल खराब कर सकती है. हम लोग 10 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, हमें कामयाबी मिलेगी, हक की लड़ाई है. अल्पसंख्यकों को अधिकार नहीं मिला. टीएमसी और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. हम विकास के लिए गए हैं, भाजपा नफरत फैलाने गई है.
ड्रग्स मामले पर वारिस पठान ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को तबाह कर रहा है. उन्होंने Mumbai Police से सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि अगर Police चाहे तो ड्रग्स का कारोबार तुरंत खत्म कर सकती है.
–
डीकेएम/डीएससी