‘जंग कोई विकल्प नहीं’, पूर्व राजदूत ओपी शाह ने भारत-पाकिस्तान संवाद फिर से शुरू करने की वकालत की

New Delhi, 2 जुलाई . India और Pakistan के बीच फिर से बातचीत शुरू करने और सामान्य संबंध बहाल करने को लेकर दोनों देशों की 117 हस्तियों ने Prime Minister Narendra Modi और पीएम शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी. सामाजिक कार्यकर्ता, सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस के अध्यक्ष और भारत-Pakistan के प्रमुख नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित उस खुले पत्र के मुख्य समन्वयक और पूर्व राजदूत ओपी शाह ने न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान इसका समर्थन किया.

सामाजिक कार्यकर्ता, सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस के अध्यक्ष और भारत-Pakistan के प्रमुख नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित उस खुले पत्र के मुख्य समन्वयक ओपी शाह ने कहा, “भारतीय उपमहाद्वीप में भरोसे का माहौल बनाने के लिए India और Pakistan के बीच बेहतर संबंध होने चाहिए, ताकि ताकि हालात सुधरें. अगर संबंध सुधरते हैं और सामान्य हालात वापस आते हैं तो भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों को फायदा होगा. इससे भारतीयों और Pakistanियों दोनों को फायदा होगा, इसीलिए India और Pakistan के बीच संबंधों में सुधार की जरूरत है. इससे लोगों को मदद मिलेगी. आपको यह बताने के लिए किसी रॉकेट साइंटिस्ट की जरूरत नहीं है कि जंग कोई विकल्प नहीं है. ऐसा लेटर लिखने का हमारा मकसद दोनों प्रधानमंत्रियों से अपील करना है कि वे कृपया बात करें और भरोसे का माहौल बनाने की कोशिश करें.”

जब पूछा गया कि क्या मोदी Government भारत-Pakistan शांति प्रक्रिया के खिलाफ है तो ओपी शाह ने कहा, “यह सवाल Government से पूछा जाना चाहिए. India के नागरिक के तौर पर मेरी इच्छा है कि हमारे Prime Minister Pakistan के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए पहल करें. अगर हमारे संबंध बेहतर होते हैं, जैसा कि मैंने पहले कहा, तो सभी को फायदा होगा. आज संबंध अच्छे नहीं हैं. इसमें कोई शक नहीं है. हमारा वहां कोई उच्चायुक्त नहीं है और उनका यहां कोई उच्चायोग नहीं है. हमारे प्लेन Pakistan नहीं जाते और उनके प्लेन India नहीं आ सकते. India और Pakistan के बीच सामान्य बातचीत भी नहीं हो रही है.”

क्या कांग्रेस की Government India और Pakistan के बीच शांति बनाए रखने में ज्यादा मददगार होगी? इसपर उन्होंने कहा, “ठीक है, मैं आज कोई Political फैसला नहीं लेना चाहता. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम इस सब उपमहाद्वीप में शांति चाहते हैं. हम India और Pakistan के बीच सामान्य संबंध चाहते हैं.”

जब पूछा गया कि क्या Pakistan के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए राहुल गांधी सबसे अच्छे Prime Minister होंगे? तो ओपी शाह ने कहा, “मैं चाहता हूं कि जो भी India का Prime Minister बने, उसके Pakistan के साथ बेहतर रिश्ते हों क्योंकि यह हमारे लिए फायदेमंद है.”

India और Pakistan के बीच बेहतर संबंधों के लिए कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से लागू करने को लेकर उन्होंने कहा, “Supreme Court ने इस मुद्दे पर फैसला सुनाया है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन जब इसे हटाया गया, जिस तरह से इसे हटाया गया, हम खुश नहीं थे. आप जानते हैं, उन्हें भरोसे में नहीं लिया गया. बात यह है कि India में सिविल सोसाइटी नाराज थी, क्योंकि जम्मू-कश्मीर Government को भरोसे में लिया जाना चाहिए था. अभी नियम था तो बेहतर होता अगर हम उसका इंतजार करते. लेकिन अब Supreme Court ने फैसला सुना दिया है, हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते.”

वहीं, भारतीय खिलाड़ियों के क्रिकेट मैच के लिए Pakistan जाने को लेकर ओपी शाह ने कहा, “हम बेहतर संबंध चाहते हैं, हम करीबी संबंध चाहते हैं, इसलिए यह सिर्फ क्रिकेट टीम का सवाल नहीं है, बल्कि हमें कई मामलों में Pakistan के साथ और निश्चित रूप से क्रिकेट टीम के साथ करीबी संबंध बनाने चाहिए.”

क्या India Pakistan प्रायोजित आतंकवाद का शिकार है? इस सवाल के जवाब में ओपी शाह ने कहा, “यह India के लिए एक समस्या है—इसमें कोई शक नहीं है. आतंकवाद ने हमें प्रभावित किया है और हमने इसे Pakistanी Government के ध्यान में लाया है, इसीलिए हम चाहते हैं कि दोनों Governmentें एक-दूसरे से बात करें ताकि आतंकवाद की इस समस्या का समाधान किया जा सके. हम सब उपमहाद्वीप में कोई आतंकवाद नहीं चाहते. यह किसी की मदद नहीं करता—यह सभी को नुकसान पहुंचाता है.”

भारत-Pakistan ट्रैक-2 बातचीत को लेकर उन्होंने कहा, “हम अभी Pakistan नहीं जा सकते, लेकिन मैं बहुत सारे Pakistanियों के साथ जूम पर रेगुलर मीटिंग करता हूं और वे सभी करीबी और बेहतर संबंध चाहते हैं.”

ओपी शाह से जब पूछा गया कि क्या ट्रैक-2 बातचीत शहीदों के परिवारों के साथ अपमान होगी तो उन्होंने कहा, “असल में, शहीदों को असली श्रद्धांजलि तब होगी जब हम ऐसी स्थिति बनाएं जिसमें कोई मारा न जाए और इसके लिए हम दोनों Governmentों के बीच बातचीत का सुझाव दे रहे हैं ताकि कोई बेगुनाह मारा न जाए.”

केके/डीकेपी

Leave a Comment