बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल, हथियार बरामद

सीतामढ़ी, 13 दिसंबर . बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में Friday की देर रात Police मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया. इस घटना के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. घटनास्थल से Police ने हथियार भी बरामद किया है.

Police के एक अधिकारी ने Saturday को बताया कि Friday को मध्यरात्रि विशेष कार्य बल बिहार एवं सीतामढ़ी जिला Police को गुप्त सूचना मिली कि वांछित अपराधी शांतनु कुमार बेलसंड थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चंदौली बस स्टैंड के समीप पहुंचा है.

इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ एवं जिला Police की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई. बताया गया कि कार्रवाई के दौरान वांछित अपराधी ने Police को देखते हुए Police पर फायरिंग शुरू कर दी. Police बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शांतनु कुमार गोली लगने से घायल हो गया.

Police ने तत्काल घायल अपराधी को हिरासत में ले लिया और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. Police ने घटनास्थल से एक पिस्टल तथा तीन खोखा बरामद किए हैं. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि शांतनु पर बेलसंड थाना क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या कर मूर्ति चोरी करने तथा रवि सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या सहित हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामलों का आरोप है. Police इसकी पिछले कई महीनों से तलाश कर रही थी.

बता दें कि बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए Police लगातार प्रयास कर रही है. Wednesday की देर रात भी Patna में Police और आपराधिक गिरोह के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया था. यह घटना Patna के जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला में घटी थी. Police और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात राकेश कुमार घायल हो गया. अपराधी के पैर में गोली लगी थी.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment