रांची में युवाओं के दो गुटों के बीच हिंसक टकराव, पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत

रांची, 26 मार्च . रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में Thursday को युवाओं के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. बैंक कॉलोनी इलाके में क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गया, जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा हवाई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही टकराव में बदल गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में युवक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर पत्थर चले. इसी दौरान कुछ लोगों ने हथियार निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि करीब छह राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि Police ने दो राउंड फायरिंग की पुष्टि की है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. बैंक कॉलोनी के निवासियों ने तत्काल Police को जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी भारी Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने इलाके को घेरकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और सर्च अभियान चलाया.

Police कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से कई खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है. रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि Wednesday को भी दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया था. उसी विवाद में Thursday को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति हिंसक हो गई.

उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी और मारपीट में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है. Police अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल इलाके में अतिरिक्त Police बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

एसएनसी/डीएससी

Leave a Comment