
New Delhi, 15 अगस्त . India के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी समय है. देश को यह विचार करना चाहिए कि आजादी के 80 वर्षों में उसने क्या हासिल किया और क्या खोया है.
विनोद बंसल ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि पूरा देश एकता और एकजुटता की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है. लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले रहे हैं.
उन्होंने कहा कि नागरिकों को केवल अपने अधिकारों की बात नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि India की प्रगति पर हर नागरिक को गर्व होना चाहिए और देश के विकास को और गति देने के लिए सभी को मिलकर योगदान करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि India लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और हर भारतीय को इस यात्रा में सहभागी बनना चाहिए. विकास के रास्ते में किसी तरह की बाधा नहीं बनना चाहिए, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए जिससे देश की प्रगति और तेज हो सके. उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने और अपने स्तर पर सकारात्मक योगदान देने की अपील की.
वीएचपी प्रवक्ता ने रामराज्य की अवधारणा को आगे बढ़ाने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन चुका है और अब देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है. उनके मुताबिक, जब हर भारतीय India के विकास में अपना योगदान देगा, तभी स्वतंत्रता के 80वें वर्ष का उत्सव सार्थक रूप से मनाया जा सकेगा.
वहीं, Lok Sabha में राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बंसल ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी, जिसने लंबे समय तक India पर शासन किया, उसका Political स्तर इस हद तक गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह अपने वर्तमान, अतीत और भविष्य को भूलती दिखाई दे.
उन्होंने Prime Minister के बारे में की गई कथित टिप्पणियों को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि शब्दों और वाणी की गरिमा को लगातार तार-तार करना शर्मनाक है. उन्होंने इसे देश की राजनीति के सबसे निचले स्तर का उदाहरण बताया.
–
एसएके/वीसी