विनोद बंसल ने बंगाल में भाजपा की जीत को बताया लोकतांत्रिक पुनरोदय, कहा- एक से 207 सीटों का सफर ऐतिहासिक

New Delhi, 9 मई . विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़ती Political ताकत और हिंदू समाज की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है.

वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन को बंगाल में मिली Political सफलता के लिए बधाई दी.

विनोद बंसल ने लिखा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ही पश्चिम बंगाल में भाजपा एक सीट से बढ़कर 207 के आंकड़े तक पहुंची है. उन्होंने इसे स्वतंत्रता के बाद बंगाल की बड़ी लोकतांत्रिक विजय बताया और इस संघर्ष में बलिदान देने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं व हजारों हिंदू समर्थकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

वीएचपी प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा राज्य को “अधिकारी” घोषित किए जाने के बाद भय से भरोसे की ओर लौटने का संदेश महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इससे राज्य में बदलाव और लोगों के भीतर नए विश्वास का संकेत मिलता है.

विनोद बंसल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का भी स्वागत किया, जिसमें उन्होंने घुसपैठ रोकने और अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का भरोसा दिलाया था. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद अहम मुद्दा है और लंबे समय से हिंदू समाज जिन समस्याओं का सामना कर रहा था, अब उनके समाधान की उम्मीद बढ़ी है.

विनोद बंसल ने दावा किया कि भाजपा Government नारी सुरक्षा, गौ रक्षा और भरोसेमंद प्रशासन के जरिए राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामान्य स्थिति बहाल करने का काम करेगी.

वीएचपी नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल का हिंदू समाज कई दशकों से संघर्ष कर रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू समाज को अपने धार्मिक त्योहारों और परंपराओं के पालन के लिए कई बार अदालतों का सहारा लेना पड़ा. उन्होंने राज्य में हुई हिंसा को बंगाल की गौरवशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा पर “काला अध्याय” बताया.

विनोद बंसल ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बंगाली संस्कृति, स्वाभिमान और आध्यात्मिक पहचान का पुनरोदय होगा. उन्होंने कहा कि राज्य अब विकास और सामाजिक स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ सकता है. अपने संदेश के अंत में उन्होंने “शुभमस्तु” लिखते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

एसएके/पीएम

Leave a Comment