
हाजीपुर, 21 जनवरी . बिहार के वैशाली जिले के जुरावनपुर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों को लेकर छापेमारी करने गई Police टीम पर स्थानीय लोगों के हमला करने के मामले में Police अब एक्शन में नजर आ रही है. इस मामले में जुरावनपुर थाना क्षेत्र में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है.
इस मामले में Police ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सदर-एक के अनुमंडल Police अधिकारी सुबोध कुमार ने Wednesday को बताया कि इस हमले में एक Policeकर्मी को चोट लगी थी, जो अभी ठीक है.
उन्होंने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए Police को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि Tuesday की देर शाम Police शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर थाना ला रही थी, तभी भीड़ ने Police टीम पर हमला कर दिया. इस मामले में 19 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल Police पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
दरअसल, यह पूरा मामला पहाड़पुर का है, जहां Police ने देशी शराब की सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान Police दो लोगों को पकड़कर ला रही थी, तभी स्थानीय लोगों ने विरोध किया और Police पर हमला कर दिया. बताया गया कि भीड़ में करीब 30-35 लोग शामिल थे, जिन्होंने Police वाहन के सामने ठेला लगा दिया और ईंट-पत्थर चलाए.
इस हमले में Police के जवान भी घायल हो गए. भीड़ को काबू में करने के लिए Police ने हवाई फायरिंग की. इस घटना का वीडियो social media पर वायरल भी हो रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी में कोई शराब नहीं मिली, फिर भी Police ने गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर धमका रही थी.
–
एमएनपी/एसके