
New Delhi, 12 अगस्त . महान भौतिक विज्ञानी, उद्योगपति, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की नींव रखने और देश में परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई की जयंती पर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई भाजपा नेताओं ने याद करते हुए नमन किया है.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, “भारतीय अंतरिक्ष युग के शिल्पकार, पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन. डॉ. साराभाई का विश्वास था कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए. इसी दूरदृष्टि ने India में आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान की मजबूत नींव रखी और अंतरिक्ष विज्ञान को राष्ट्र निर्माण का प्रभावी माध्यम बनाया. उनके नेतृत्व में स्थापित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने India को आत्मनिर्भर, सक्षम और विश्वसनीय अंतरिक्ष शक्ति बनने की दिशा प्रदान की.”
ओम बिड़ला ने आगे कहा, “उन्होंने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को संचार, मौसम पूर्वानुमान, कृषि, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों से जोड़कर यह सिद्ध किया कि विज्ञान तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे. आज चंद्रमा से लेकर सूर्य और मंगल तक India की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्राएं, स्वदेशी तकनीक की सफलता, अंतरिक्ष अनुसंधान में युवाओं की सक्रियता और वैश्विक स्तर पर देश की बढ़ती वैज्ञानिक प्रतिष्ठा, डॉ. साराभाई के अमूल्य योगदान की जीवंत विरासत हैं.
उनके आदर्श, विचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक, पद्म विभूषण डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं! विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा.”
Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक पद्म विभूषण डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “India के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक पद्म विभूषण डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर शत-शत नमन.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “India के अंतरिक्ष कार्यक्रम के शिल्पकार, ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! अपने दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति समर्पण से उन्होंने India को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की मजबूत नींव रखी. राष्ट्र उनके अमूल्य योगदान का सदैव कृतज्ञ रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा और ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें सादर नमन. विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आपका अतुलनीय योगदान India की वैज्ञानिक प्रगति की मजबूत आधारशिला है. आपके नवाचार, दूरदृष्टि और वैज्ञानिक सोच देश के युवा वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहनलाल यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “महान वैज्ञानिक एवं भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, पद्मविभूषण डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर सादर नमन करता हूं. India में अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान की मजबूत नींव रखने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. विज्ञान को जनकल्याण और राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने की उनकी दूरदृष्टि आज भी देश को नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है.”
–
ओपी/एएस