हम नीतीश के रास्ते से विचलित नहीं होने वाले: विजय चौधरी

Patna, 24 अप्रैल . बिहार विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में Friday को Chief Minister सम्राट चौधरी ने बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया है. सदन में इस पर बहस चल रही है.

इस बीच, प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए, उपChief Minister विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हम नीतीश के रास्ते से विचलित नहीं होने वाले हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ’25 से 30, फिर से नीतीश के नाम’ पर Government बनी, लेकिन फिर सीएम बदल गए. चौधरी ने भरोसा देते हुए कहा कि 25 से 30 तक नीतीश का ही काम चलेगा.

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस महीने नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी को सहज सत्ता हस्तांतरण मिसाल बन गया है. आज एनडीए की दूसरी पीढ़ी सत्ता में आई है. इसको भी जनता का समर्थन है. उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदल रही हैं, लेकिन लोगों का विश्वास एनडीए से नहीं हट रहा है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं कि एनडीए की तीसरी पीढ़ी भी Government बनाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मलाल यही है कि Government पर Government बनती जा रही है, लेकिन आपको मौका नहीं मिल रहा है, यह मौका सिर्फ बिहार की जनता ही दे सकती है और इसके लिए आपको बिहार की जनता का भरोसा जीतना होगा.

उन्होंने पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार को याद करते हुए कहा कि हमें मलाल जरूर है कि नीतीश कुमार जैसा दूरदर्शी नेता हम लोगों से दूर चला गया है. वे आज दूसरे सदन में चले गए हैं. इस सदन में तो उनकी सिर्फ यादें हैं, भावनाएं हैं, स्मृतियां हैं. लेकिन उन्हें याद करते हुए भी हम अपने नए Chief Minister सम्राट चौधरी के साथ मिलकर उनके सपनों का ही बिहार बनाएंगे. हम बिहार की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम उन्हीं (नीतीश कुमार) के बताए रास्ते पर चलेंगे.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment