
New Delhi, 20 जून . President द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उपPresident सीपी राधाकृष्णन और Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने शुभकामनाएं दी हैं. उपPresident ने कहा कि President मुर्मु ने हमेशा वंचित वर्गों के हितों की वकालत की है और खुद को राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है.
उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘India की President द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. President मुर्मु ने हमेशा वंचित वर्गों के हितों की वकालत की है और खुद को राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है. समावेशी विकास और सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी अद्भुत प्रतिबद्धता देश भर के लोगों को प्रेरित करती रहती है.”
उन्होंने President मुर्मू के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा, “सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण से भरा उनका जीवन और सार्वजनिक सफर देश भर के अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है. मैं उनके लंबे, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना करता हूं, ताकि वे राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देती रहें.”
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने पोस्ट किया, “President द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अनंत मंगलकामनाएं. साधारण परिवेश से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की आपकी प्रेरणादायी यात्रा करोड़ों भारतीयों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं एवं वंचित वर्गों के लिए आशा, परिश्रम और संकल्प का सशक्त संदेश है.”
ओम बिरला ने आगे लिखा, “President के रूप में आपका गरिमामय नेतृत्व, संविधान के प्रति अटूट निष्ठा व समावेशी, विकसित और आत्मनिर्भर India के निर्माण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, यश और दीर्घायु प्रदान करें व राष्ट्रसेवा के आपके प्रयास निरंतर देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहें.”
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी President मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने जन-सेवा के प्रति President मुर्मु के समर्पण की सराहना करते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की.
–
डीसीएच/