
New Delhi, 20 अगस्त . उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने एक ओर उन्होंने तमिलनाडु के वीर स्वतंत्रता सेनानी मावीरन ओंडिवीरन के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया, तो दूसरी ओर पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की जयंती पर उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि दी.
उपPresident ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मावीरन ओंडिवीरन की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष में उनके शौर्य और बलिदान को याद करता हूं.”
उन्होंने बताया कि ओंडिवीरन महान पालयकारर पुली थेवर की सेना में भरोसेमंद सेनापति थे. उनका मुख्यालय नेरकट्टुमसेवल में था. ओंडिवीरन ने ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना के खिलाफ असाधारण साहस दिखाया. उपPresident ने कहा, “उनकी बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान की भावना विदेशी शासन के खिलाफ India के प्रतिरोध के इतिहास का एक अमर अध्याय है.”
उपPresident ने कहा, “उनकी वीर विरासत को याद करते हुए, मातृभूमि के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को साहस, त्याग और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करती रहे.”
बता दें कि मावीरन ओंडिवीरन 18वीं शताब्दी के कमांडर और तमिलनाडु के स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उनका निधन 20 अगस्त 1771 को हुआ था.
वहीं, दूसरी ओर एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में उपPresident ने पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की जयंती पर भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की जयंती पर मैं उनकी स्मृति को नमन करता हूं और राष्ट्र की सेवा और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद करता हूं.”
बता दें कि राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को मनाई जाती है. इसे सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन पूरे India में राष्ट्रीय एकता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया जाता है.
–
वीकेयू/पीएम