वेनेजुएला भूकंप: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, कार्यवाहक राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

New Delhi/काराकस, 25 जून . वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से उत्पन्न मानवीय संकट के बीच India ने राहत और बचाव प्रयासों में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है. Prime Minister Narendra Modi की ओर से व्यक्त संवेदना और सहायता के आश्वासन का वेनेजुएला की कार्यवाहक President डेल्सी रोड्रिगेज ने स्वागत किया. उन्होंने India के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

social media प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी की पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ” हम Prime Minister Narendra Modi की भावनाओं का दिल से स्वागत करते हैं, उन्होंने हमारे देश में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही को लेकर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं और India की ओर से राहत कार्यों में मदद करने की इच्छा जताई.”

इससे पहले, Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वेनेजुएला में आए भयंकर भूकंप से हुई तबाही से बहुत दुखी हूं. India के लोगों की ओर से मैं वेनेजुएला की Government और लोगों के प्रति, खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.”

Prime Minister ने आगे लिखा, “हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं. India हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार है.”

रोड्रिगेज तबाही से जुड़ा अपडेट लगातार दे रही हैं. उनके मुताबिक अब तक इस प्राकृतिक आपदा में 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है.

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में मृतकों की संख्या काफी बढ़ सकती है. इसके 10 हजार से एक लाख तक भी पहुंचने की आशंका है. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के रिपोर्टरों ने काराकस में भयंकर तबाही का अनुमान लगाया है. social media पर चल रही तस्वीरों में काराकस की सड़कों पर कई घर भरभरा कर गिरे देखे जा सकते हैं.

यूएसजीएस ने Wednesday शाम 2204 जीएमटी पर 7.1 तीव्रता के भूकंप की खबर दी. इसके ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का और भी तेज भूकंप आया. दोनों झटके काराकस से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में समुद्र किनारे के शहर मोरोन के पास आए.

भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर थे, जिससे उनका खतरनाक असर और बढ़ सकता है. वेनेजुएला के गृह, न्याय और शांति मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा कि तेज भूकंपों से देश भर के शहरों में नुकसान हुआ है.

केआर/

Leave a Comment