चट्टान गिरने के बाद वाहन में लगी आग, 6 माह के मासूम समेत 13 लोगों की मौत

शिमला, 24 जुलाई . Himachal Pradesh के लाहौल-स्पीति जिले की दूरदराज और दुर्गम पांगी घाटी में Friday को भारी चट्टान गिरने के कारण एक टाटा सूमो वाहन मलबे में दब गया. इस हादसे में 6 महीने के एक मासूम सहित 13 लोगों की मौत हो गई.

पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है. हादसा उदयपुर-पांगी मार्ग पर करूनाला के पास हुआ, जहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर वाहन पर गिर गया. मलबे में दबने के बाद वाहन में आग भी लग गई. वाहन में सवार 15 लोगों में से दो यात्री हादसे से कुछ क्षण पहले कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. यह वाहन कुल्लू से पांगी जा रहा था.

लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण बडाना ने बताया कि वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे. यह वाहन उदयपुर-किलाड़ मार्ग से पांगी घाटी की ओर जा रहा था. यह सड़क भूस्खलन के कारण एक दिन पहले बंद कर दी गई थी. हादसे के बाद सीमा सड़क संगठन के जवानों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया.

भरमौर के विधायक जनक राज ने बताया कि चंबा और लाहौल-स्पीति के उपायुक्तों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

Police के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ मार्ग बंद होने के कारण सभी यात्री एक दिन पहले टिंडी में फंस गए थे. सड़क खुलने के बाद वे पांगी के लिए रवाना हुए थे.

पांगी के रेजिडेंट कमिश्नर अमनदीप सिंह ने बताया कि लाहौल स्पीति Police और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. किलाड़-उदयपुर मार्ग, जो चंबा के दुर्गम इलाके से होकर गुजरता है, मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जाता है.

खराब मौसम और लगातार गिर रहे मलबे के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

India मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे में 13 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया. उन्होंने लाहौल स्पीति के उपायुक्त को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए.

Chief Minister ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment