टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके

चेन्नई, 9 मई . तमिलनाडु की राजनीति में Government गठन को लेकर जारी सस्पेंस के बीच Saturday को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. थोल. थिरुमावलवन की पार्टी विदुथलाई चिरुथइगल काची (वीसीके) ने घोषणा की है कि वह Saturday शाम 4 बजे टीवीके की Government गठन की कोशिशों को समर्थन देने या न देने पर अपना फैसला सुनाएगी.

वीसीके का यह फैसला इसलिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि Actor से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है. 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में Government बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है और सूत्रों के मुताबिक टीवीके को अब सिर्फ दो और विधायकों के समर्थन की जरूरत है.

सूत्रों के अनुसार, टीवीके नेताओं ने Government गठन के लिए वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा है. बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से वीसीके नेतृत्व को समर्थन का अनुरोध करते हुए एक पत्र भी भेजा गया है. चेन्नई में लगातार Political बैठकों और बातचीत का दौर जारी है.

Political गलियारों में अब सबकी नजर वीसीके के फैसले पर टिकी हुई है क्योंकि उसका समर्थन यह तय कर सकता है कि क्या विजय को Government बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. वीसीके के वरिष्ठ नेताओं ने घोषणा से पहले आंतरिक बैठकें और विचार-विमर्श भी किए. पार्टी कार्यकर्ताओं और Political विश्लेषकों के बीच भी इस फैसले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.

23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. हालांकि, टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए राज्य की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया. इसके बाद विजय Government गठन की चर्चाओं के केंद्र में आ गए.

कांग्रेस और वाम दल पहले ही टीवीके को बाहर से समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं, जिससे विजय की दावेदारी और मजबूत हुई है. हालांकि Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा Government गठन का न्योता देने के लिए जरूरी संख्या को लेकर अब तक अनिश्चितता बनी हुई है.

Political जानकारों का मानना है कि अगर वीसीके समर्थन का ऐलान करती है, तो विजय Saturday शाम तक Chief Minister पद की शपथ ले सकते हैं. हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल चेन्नई में Government गठन को लेकर तेज Political गतिविधियां जारी हैं और वीसीके का फैसला तमिलनाडु की अगली Government की दिशा तय कर सकता है.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment