‘बंगाल में वंदे मातरम् संग्रहालय बनेगा’, बंकिम चंद्र की 189वीं जयंती पर सीएम सुवेंदु अधिकारी का ऐलान

कोलकाता, 26 जून . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Friday को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर राज्य में ‘वंदे मातरम् संग्रहालय’ स्थापित करने की घोषणा की.

Chief Minister ने उत्तर कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट स्थित बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के पैतृक आवास पर आयोजित जयंती समारोह में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने बंकिम चंद्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और संग्रहालय की स्थापना की घोषणा की.

Chief Minister ने कहा कि पहली बार राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग की ओर से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती का आधिकारिक आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि पिछली Government तुष्टिकरण की राजनीति करती थी, लेकिन अब पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादी Government है और ऐसे राष्ट्रवादी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे.

उन्होंने कहा, “ऋषि बंकिम चंद्र की स्मृतियों से जुड़े इस घर में चोरों, लुटेरों, चरित्रहीनों और ठगों की चर्चा करना उचित नहीं है. ऐसी बातों के लिए दूसरी जगहें हैं.”

Chief Minister ने बताया कि वंदे मातरम् संग्रहालय के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में पहले ही धनराशि का प्रावधान किया जा चुका है. यह बजट 22 जून को राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में पेश किया था.

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संग्रहालय राष्ट्रीय स्तर का होगा और इसे उसी मानक के अनुरूप विकसित किया जाएगा.

इस अवसर पर Chief Minister ने पिछले वर्ष की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह विपक्ष के नेता के रूप में बंकिम चंद्र के पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने जा रहे थे, तब तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस Government ने उनके रास्ते में बाधा उत्पन्न करने के लिए जानबूझकर पहुंच मार्ग की खुदाई करवा दी थी.

उन्होंने कहा, “पिछले साल इसी दिन मेरे कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की गई थी, लेकिन हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता ने उन्हें इसका करारा जवाब दे दिया.”

–

डीएससी

Leave a Comment