उत्तराखंड: लक्ष्मण झूला पुलिस ने चरस के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

कोटद्वार, 20 दिसंबर . उत्तराखंड Government की तरफ से संचालित ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के अन्तर्गत Saturday को पौड़ी गढ़वाल में Police ने बड़ी कार्रवाई की है. इस क्रम में थाना लक्ष्मण झूला के थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी के नेतृत्व में गठित Police टीम ने चेकिंग के दौरान भीमगोडा टी पॉइंट के पास एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है. Police ने आरोपी के पास से 172 ग्राम चरस बरामद की है.

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना लक्ष्मण झूला पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

आरोपी ने Police की पूछताछ में बताया कि वह हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के पीठ पुलिया (जगजीतपुर) में किराए के मकान में रहता है. उसने बताया कि वह हरिद्वार क्षेत्र की झाड़ियों से चरस इकट्ठा कर हरिद्वार व ऋषिकेश आने-जाने वाले यात्रियों एवं घाटों पर घूमने वाले व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था.

Police ने बताया कि आरोपी अमित कुमार (उम्र 35 वर्ष) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव संधावली का रहने वाला है.

वहीं, दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए Himachal Pradesh से दिल्ली-एनसीआर को चरस सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया. इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1.698 किलो चरस बरामद की गई. Police ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों का भी पता लगाया जा सके.

यह कार्रवाई एसीपी सुनील श्रीवास्तव की कड़ी निगरानी में तैनात ईआर-1 टीम ने की. Police के अनुसार, यह नेटवर्क Himachal Pradesh के कुल्लू जिले के पर्वतीय इलाकों से चरस लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर रहा था.

वहीं, दिल्ली Police की ओर से Saturday को जारी प्रेस नोट में कहा गया कि 12 दिसंबर को क्राइम ब्रांच को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह (ईआर-1) के नेतृत्व में एसआई अवधेश कुमार, एसआई आदेश त्यागी, एसआई विनय त्यागी सहित हेड constable शिवराम, महताप, मोहित, राय सिंह, अजय मावी, देवेंद्र, गौरव, अंकुर, तरुण और कॉन्स्टेबल दीपक, आकाश और महिला कॉन्स्टेबल अनुप्रिया की टीम ने पहाड़गंज स्थित एक होटल में छापा मारा. इस दौरान कुल्लू निवासी कुंदन लाल (40) को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1,136 ग्राम चरस बरामद की गई.

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment