मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड सीएम ने की सीएम रेखा गुप्ता से बात, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

New Delhi, 7 जून . दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता से बातचीत कर मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के संबंध में चिंता जताई. इस पर दिल्ली की Chief Minister ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के दायरे में रहकर की जाएगी तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता से चर्चा की. सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली की Chief Minister ने भरोसा दिलाया है कि जांच केवल तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा.

सीएम धामी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दिल्ली Government और संबंधित जांच एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सच्चाई को सामने लाएंगी. इसके साथ ही उन्होंने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बातचीत की और परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड Government देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ मजबूती से खड़ी है.

वहीं दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मालवीय नगर की यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले को पूरी गंभीरता के साथ लिया जा रहा है और जांच निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है.

रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि दिल्ली Government की प्राथमिकता है कि न तो कोई दोषी बच पाए और न ही किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय हो. उन्होंने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों को तथ्यों, साक्ष्यों और कानून के अनुरूप गहन एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

वीकेयू/

Leave a Comment