उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बलिया घटना पर जताया दुख

Lucknow, 3 मई . यूपी के बलिया में गंगा नदी में नहाते समय 4 लोग डूब गए, जबकि नाविकों ने दो लोगों को बचा लिया. उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने बलिया घटना पर शोक प्रकट किया है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल माीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मुझे बलिया जिले के श्रीरामपुर घाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मौत की बहुत दुखद खबर मिली है. मेरी गहरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं.

उन्होंने आगे कहा कि मैं भगवान श्रीहरि से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और दुखी परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें. ओम शांति.

इससे पहले Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने बलिया घटना पर दुख जताया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि जनपद बलिया में नदी के घाट पर सेल्फी एवं रील बनाते समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.

उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

यह हादसा बलिया जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर हुआ. मुंडन संस्कार के लिए लोग गंगा घाट पहुंचे थे. गंगा नदी में नहाते समय 6 युवक और युवती अचानक पानी में डूब गए. इससे घाट पर अफरातफरी मच गई.

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने Police को सूचना दी और गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया. हालांकि, तब तक कुछ नाविकों ने नदी में डूबे एक युवक और एक युवती को बचा लिया. 4 लोगों को कोई पता नहीं चल पाया.

बलिया की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में Madhya Pradesh के जबलपुर में बरगी बांध जलाशय में डूबने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. बरगी डैम में 30 अप्रैल को हादसा हुआ. यहां तेज हवाओं के चलते एक क्रूज जलाशय में डूब गया, और साथ ही, उसमें सवार लोग भी पानी में डूब गए थे.

डीकेपी/

Leave a Comment