उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की हुई लांचिंग

Lucknow, 5 जून . यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दीं. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में विश्व बैंक के सहयोग से 2741 करोड़ रुपए की लागत वाली India की पहली एयर शेड आधारित उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना की लांचिंग हुई.

विश्व बैंक में एशिया क्षेत्र की प्रैक्टिस मैनेजर एन जैनेट ग्लोबर व सीईओ यूपी कैंप बी. चंद्रकला ने सीएम योगी के सामने एमओयू का हस्तांतरण किया. सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम महाभियान का बटन दबाकर शुभारंभ किया. यूपी कैंप के लोगो व वेबसाइट का भी अनावरण किया. यूपी कैंप के कार्यों की जानकारी पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई.

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में 100 आर्द्रभूमि की अधिसूचना से संबंधित संकलन व वेटलैंड पोर्टल की लांचिंग की. उन्होंने 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण महाभियान 2026 के लोगो का भी अनावरण किया. उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शुभंकर का भी अनावरण किया. इस दौरान श्रावस्ती स्थित गुलरा (केन नाला) को बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई. बलिया स्थित सुरहा ताल देश का 100वां एवं उत्तर प्रदेश का 13वां रामसर साइट बना.

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने मंच पर इसका प्रमाण पत्र Chief Minister योगी आदित्यनाथ को सौंपा. सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के रामसर स्थलों के डॉकेट व बुकलेट का भी विमोचन किया. यूपी कैंप के लोगो के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें 100 स्कूलों के 2000 विद्यार्थियों समेत प्रोफेशनल व डिजाइनर्स ने भी हिस्सा लिया. सीएम योगी ने मंच पर इसके विजेताओं को भी पुरस्कृत किया. प्रथम पुरस्कार- माही रजा- कक्षा-7 – 50 हजार (ललितपुर) द्वितीय पुरस्कार- सुंबुल फातिमा – कक्षा 5 – 25 हजार (कन्नौज) तृतीय पुरस्कार- श्रद्धा- कक्षा- 10 – 10 हजार (मीरजापुर) चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता भी पुरस्कृत हुए.

सीएम योगी ने उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया. प्रथम पुरस्कार- अजय कुमार दुबे (दिव्यांग छात्र) – 25 हजार द्वितीय पुरस्कार- सृष्टि शुक्ला- 15 हजार तृतीय पुरस्कार- सुधाकर (दिव्यांग छात्र) – 10 हजार आर्द्रभूमि में अधिसूचना को हस्तगत करने वाले 100 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया. सीएम योगी ने छह ग्राम प्रधानों को मंच पर सम्मानित किया. इनके नाम इस प्रकार हैं- राजकिशोर वर्मा- बाराबंकी मंटू सिंह- चित्रकूट मंशाराम- अयोध्या सुशील कुमार सिंह- बाराबंकी हरेंद्र सिंह- फर्रुखाबाद अनीता देवी- चंदौली .

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment