
Mumbai , 31 मार्च . Mumbai में एटीएम के बाहर लोगों को मदद के बहाने फंसाकर उनके खाते से पैसे उड़ाने वाले शातिर ठग को दिंडोशी Police थाना ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले 14 वर्षों से Mumbai , ठाणे और Odisha में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था.
दिंडोशी Police के मुताबिक 20 फरवरी 2026 को मलाड पूर्व इलाके में रहने वाले 72 वर्षीय एक बुजुर्ग स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनसे बातचीत कर मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 40,000 रुपए निकाल लिए.
पीड़ित की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर Police ने जांच शुरू की. इस दौरान दिंडोशी Police ने करीब 2 महीनों तक 60-70 cctv फुटेज खंगाले और साथ ही तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की.
आखिरकार Police ने आरोपी सम्पत कुमार कृष्णा आचार्य (35) को गिरफ्तार कर लिया.
Police ने आरोपी के पास से 25 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल फोन, ठगी से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की है. जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग Police थानों में कई वारदातें की हैं. इनमें दिंडोशी, कस्तूरबा और कुरार Police स्टेशन के मामले शामिल हैं.
आरोपी का तरीका बेहद चालाक था. वह एटीएम के बाहर खड़े होकर बुजुर्ग या अनजान लोगों को टारगेट करता था. इस दौरान आरोपी खुद को ‘गुंजन’ नाम बताकर दोस्ताना बातचीत करता था. मदद के बहाने वह एटीएम कार्ड बदल देता था और बाद में खाते से पैसे निकालकर फरार हो जाता था.
Police ने लोगों से अपील की है कि एटीएम पर किसी अजनबी की मदद न लें और अपना कार्ड व पिन किसी से साझा न करें. फिलहाल Police अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और पुराने मामलों की जांच कर रही है.
–
एमएस/