
वॉशिंगटन, 27 मई . Pakistan द्वारा अब्राहम अकार्डस में शामिल होने पर विचार करने से इनकार किए जाने के बाद रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि ईरान से जुड़ी किसी भी कूटनीतिक प्रक्रिया में इस्लामाबाद की भूमिका “सिर्फ समस्याग्रस्त ही नहीं, उससे भी अधिक चिंताजनक” है.
ये टिप्पणियां उस समय आईं जब ख्वाजा आसिफ ने सार्वजनिक रूप से इस संभावना को खारिज कर दिया कि Pakistan अब्राहम अकार्डस में शामिल हो सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसा कदम देश की “मूल विचारधाराओं” के खिलाफ होगा.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिंडसे ग्राहम ने कहा, “काफी समय से मेरे लिए यह स्पष्ट है कि मध्यस्थ के रूप में Pakistan की भूमिका बेहद समस्याग्रस्त है. इज़राइल के प्रति उसकी दुश्मनी बहुत पुरानी है.”
पारंपरिक रूप से Pakistan के प्रति नरम रुख रखने वाले ग्राहम को ट्रंप का करीबी माना जाता है.
ग्राहम ने कहा, “यह निर्विवाद है कि ईरानी सैन्य विमान Pakistanी एयरबेस पर रखे गए हैं और इज़राइल के खिलाफ Pakistan के शीर्ष अधिकारियों की पिछली बयानबाज़ी चिंताजनक रही है.”
सीनेटर ने इज़राइल के साथ संबंध सामान्य करने का विरोध करने वाले आसिफ के पुराने बयान का भी जिक्र किया.
उन्होंने लिखा, “अब्राहम अकॉर्ड्स को लेकर रक्षा मंत्री की टिप्पणियों पर जिसमें उन्होंने कहा कि Pakistan कभी इसमें शामिल नहीं होगा क्योंकि वे इज़राइल पर भरोसा नहीं करते- वीडियो भले एक साल पुराना हो लेकिन मुझे डर है कि भावना आज भी वही है.”
उन्होंने कहा, “इस संदर्भ में यह बेहद जरूरी है कि Pakistan अब President ट्रंप की अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने की अपील पर स्पष्ट जवाब दे.”
ये टिप्पणियां उस समय आई हैं जब social media और अमेरिकी मीडिया चर्चाओं में ऐसी रिपोर्टें सामने आईं कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपने सैन्य विमान Pakistan के एयरबेस पर खड़े किए हैं.
इस महीने की शुरुआत में भी ग्राहम ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान Pakistan की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था, “मुझे Pakistan पर उतना भी भरोसा नहीं है जितना मैं उसे फेंक सकता हूं. अगर वास्तव में ईरानी विमान Pakistan के एयरबेस पर मौजूद हैं ताकि ईरान की सैन्य संपत्तियों की रक्षा हो सके, तो हमें शायद किसी और मध्यस्थ की तलाश करनी चाहिए. कोई आश्चर्य नहीं कि यह मामला आगे नहीं बढ़ रहा.”
Pakistan ने ग्राहम के ताजा आरोपों पर अभी तक सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
Pakistanी चैनल समा टीवी को दिए एक इंटरव्यू में आसिफ ने उन अटकलों को खारिज किया कि Pakistan अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल हो सकता है, जिसके तहत इज़राइल और कई अरब देशों के बीच संबंध सामान्य हुए थे.
आसिफ ने कहा, “व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि हमें ऐसे किसी समझौते में शामिल होना चाहिए जो हमारी मूल विचारधाराओं से टकराता हो.”
इजरायल के साथ बातचीत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “आप उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनकी बात पर एक दिन के लिए भी भरोसा नहीं किया जा सकता?”
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों के हिस्से के रूप में अब्राहम अकॉर्ड्स में क्षेत्रीय भागीदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
–
पीएम