
मस्कट, 12 जुलाई . ओमान स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए दुक्म शहर और मुसंदम गवर्नरेट में रहने वाले लोग फिलहाल “शेल्टर इन प्लेस” (जहां हैं, वहीं सुरक्षित स्थान पर रहें) का पालन करें.
दूतावास ने अपने बयान में कहा, “यदि आप दुक्म या मुसंदम में हैं, तो जहां तक संभव हो अपने घर, होटल, या किसी अन्य सुरक्षित भवन के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें. हम मध्य पूर्व की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और आपको समय-समय पर नई जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे, ताकि आप अपनी सुरक्षा को लेकर उचित निर्णय ले सकें.”
दूतावास ने यह भी कहा कि जो अमेरिकी नागरिक मध्य पूर्व छोड़ना चाहते हैं, उन्हें अमेरिकी Government उपलब्ध प्रस्थान विकल्पों की नवीनतम जानकारी देकर आवश्यक सहायता प्रदान करेगी.
दूतावास ने कहा, “President डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी विदेश विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा है.”
किसी कारण ओमान न छोड़ पाने की स्थिति में रहने की सही व्यवस्था करने की भी सलाह दी. इसमें आगे कहा गया कि कोई व्यक्ति उपलब्ध यात्रा विकल्पों, जिनमें वाणिज्यिक उड़ानें भी शामिल हैं, का उपयोग नहीं करता है, तो उसे अपने घर या किसी सुरक्षित भवन में रहने की तैयारी रखनी चाहिए. साथ ही भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार अपने पास रखे.
दूतावास ने सभी अमेरिकी नागरिकों से सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी ताजा सलाह पर नजर रखने की अपील की है.
असल में दुक्म ईरान से और शहरों की तुलना में ज्यादा नजदीक है, इसलिए वर्तमान हालात को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई.
दूतावास ने यह भी बताया कि 27 जून 2026 को अमेरिकी विदेश विभाग ने सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए गैर-आपातकालीन अमेरिकी Governmentी कर्मचारियों और उनके परिवारों को ओमान छोड़ने की अनुमति दे दी थी.
–
केआर/