
वाशिंगटन, 21 दिसंबर . अमेरिका होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने बताया कि अमेरिकी सेना ने Saturday को वेनेजुएला के तट के पास एक और तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि 20 दिसंबर की सुबह तड़के अमेरिकी तटरक्षक बल ने रक्षा विभाग के सहयोग से उस तेल टैंकर को पकड़ा, जो इससे पहले वेनेजुएला में खड़ा था.
इससे पहले 10 दिसंबर को भी अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के तट के पास एक तेल टैंकर को जब्त किया था. सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, वेनेजुएला Government ने इस कदम की कड़ी निंदा की और इसे खुली लूट तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री डकैती बताया.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Tuesday को कहा कि उन्होंने वेनेजुएला आने-जाने वाले सभी अमेरिकी-प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी तरह से नाकाबंदी का आदेश दिया है. उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अतिरिक्त तेल टैंकरों को जब्त करना जारी रखेगा.
ट्रंप ने social media पर लंबी पोस्ट में लिखा कि वेनेजुएला को दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नौसैनिक घेराबंदी से घेर लिया गया है. उन्होंने कहा कि यह घेराबंदी और बढ़ेगी और जब तक वे अमेरिका का तेल, जमीन और अन्य संपत्तियां वापस नहीं करते, तब तक उन्हें ऐसा झटका लगेगा जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा.
ट्रंप ने अपने संदेश में वेनेजुएला में जाने और वहां से निकलने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूर्ण नाकाबंदी की घोषणा की और तेल व अन्य संपत्तियों को लौटाने की मांग की.
इसके जवाब में वेनेजुएला Government ने ट्रंप के बयान को लापरवाह और गंभीर धमकी बताया. Government का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून, मुक्त व्यापार और समुद्री आवागमन की आजादी का उल्लंघन है.
वेनेजुएला Government ने एक बयान में कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के President पूरी तरह से तर्कहीन तरीके से, वेनेजुएला पर एक कथित नौसैनिक सैन्य नाकाबंदी थोपना चाहते हैं, ताकि वे उस संपत्ति को हड़प सकें, जो वेनेजुएला की जनता की है.
–
एएस/