
New Delhi, 2 मई . India के ऑटो सेक्टर में वित्त वर्ष 2026 के दौरान मांग के आधार पर सुधार देखने को मिला, लेकिन यह सुधार हर सेगमेंट में समान नहीं था. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों की मांग और प्रीमियम वाहनों की बढ़ती पसंद ने इस रिकवरी को आगे बढ़ाया, जबकि ग्रामीण मांग कुछ कमजोर रही.
डेलॉयट इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहिया वाहनों ने इस रिकवरी में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. इनके थोक बिक्री में साल-दर-साल 10.7 प्रतिशत और खुदरा बिक्री में 13.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में प्रीमियम गाड़ियों का ट्रेंड जारी रहा, जहां मिड-साइज एंट्री सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़ी, जबकि पारंपरिक एंट्री-लेवल सेगमेंट कमजोर पड़ा.
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी सुधार देखा गया, जहां यह लगभग 12.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा. यह बढ़ोतरी इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों और पुराने वाहनों को बदलने की मांग के कारण हुई.
रिपोर्ट में कहा गया है, “इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है, लेकिन यह अभी भी असमान है. लागत और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण इनकी पहुंच सीमित बनी हुई है.”
दोपहिया बाजार में प्रीमियम मोटरसाइकिल की मांग में 40.7 प्रतिशत और स्कूटर की मांग में 18.5 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी देखी गई. इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 21.8 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन कुल ईवी हिस्सेदारी सिर्फ 6.5 प्रतिशत तक ही पहुंच पाई.
ईवी अपनाने में केरल 14.1 प्रतिशत के साथ आगे रहा, जबकि कर्नाटक और Odisha में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई. वहीं Maharashtra में बिक्री बढ़ने के बावजूद हिस्सेदारी घटकर 9.2 प्रतिशत रह गई, क्योंकि पारंपरिक इंजन वाले वाहनों की मांग फिर बढ़ी.
रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2026 के दूसरे हिस्से में GST में बदलाव और कीमतों में कमी के कारण 350सीसी से कम वाली मोटरसाइकिलें सस्ती हो गईं, जिससे उनकी कीमतें कम्यूटर बाइक्स के करीब आ गईं.
पूरे ऑटो सेक्टर में एंट्री-लेवल वाहनों की मांग दबाव में रही, जबकि शहरी बाजारों में प्रीमियम और नए फीचर्स वाले वाहनों ने ग्रोथ को संभाले रखा.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत-यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और नई ईवी नीतियां आने वाले समय में इस सेक्टर को और मजबूती दे सकती हैं.
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी सुधार देखा गया, जहां कंपनियों ने संतुलित तरीके से बिक्री बढ़ाई और ग्राहकों ने अपनी बजट सीमा के अंदर बेहतर और प्रीमियम विकल्प चुने.
–
डीबीपी