
New Delhi, 29 जुलाई . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन के दौरान सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है. उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि संसदीय मर्यादा में रहते हुए राहुल गांदी को बात करनी है. हम बात सुनने को तैयार हैं.
राहुल गांधी Lok Sabha में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने अपने संबोधन में ‘बेवकूफ’ और ‘अंधभक्त’ शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. सत्तापक्ष ने राहुल गांधी की ओर से इस्तेमाल शब्दों पर आपत्ति जताई.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “राहुल गांधी ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर सत्तापक्ष के सदस्य उत्तेजित हुए हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “आपको (राहुल गांधी) पता है कि असंसदीय शब्दों को लेकर नियम हमने नहीं बनाए हैं. नियमों के मुताबिक संसदीय मर्यादा में रहते हुए आपको बात करनी है तो हम आपकी बात सुन रहे हैं. बार-बार आपने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया. हमने आपके भाषण को बाधित नहीं करना चाहा. हमारा यही कहना है कि आप असंसदीय शब्द का इस्तेमाल न करें.”
उन्होंने राहुल गांधी से अनुरोध करते हुए कहा, “आप नेता विपक्ष हैं. आप ऐसे परिस्थिति खराब न करें. स्पीकर साहब ने भी जिक्र किया है.”
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को याद कराया कि President के अभिभाषण के समय Prime Minister के बोलने से रोकने का प्रयास हुआ. विपक्ष के सदस्य सीट के बिल्कुल नजदीक तक आए. और भी कई बार आपने (विपक्ष) ने Prime Minister को बोलने नहीं दिया.
उन्होंने कहा, “आप लोगों ने ऐसी परिस्थितियां बनाईं. आपने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया. आपको हमने नियम के बारे में बताया. मैंने और हमारे बाकी साथियों ने भी कहा है कि आप अपना भाषण दीजिए. लेकिन जो शब्द आपने इस्तेमाल किया है, उस पर आपत्ति है.”
इस दौरान, सदन में काफी देर हंगामा रहा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Lok Sabha स्पीकर से राहुल गांधी की ओर से इस्तेमाल असंसदीय शब्दों को हटाने की मांग की. स्पीकर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बाद में राहुल गांधी को फिर से सदन में बोलने का अवसर दिया.
–
डीसीएच/