Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में सवा लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह को किया ढेर

यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में सवा लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह को किया ढेर

सहारनपुर, 22 जून . यूपी एसटीएफ ने Sunday देर रात मुठभेड़ में 1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन को ढेर कर दिया है. सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर रोड पर Sunday देर रात बदमाश की Police टीम से मुठभेड़ हो गई. आत्मरक्षा के लिए Police की ओर से भी गोली चलाई गई.

Police की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया था. बदमाश को सीएचसी सरसावां से जिला अस्पताल सहारनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बदमाश का एक साथी मौके से भागने में सफल रहा और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है.

बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन एक कुख्यात इनामी अपराधी था. वह कई मामलों में वांछित था. 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब इंस्पेक्टर पर गोली चलाने और उनकी सर्विस पिस्टल लूटने और 1 नवंबर 2022 को चंदौली में गोलीबारी व लूट की घटना में शामिल था.

ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन भाइयों और गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा. इन अपराधों में सात लोगों की हत्या (जिनमें दो सब इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे) के साथ ही बैंक डकैती, कैश वैन लूट और Governmentी हथियार लूटना भी शामिल है. उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के Police कमिश्नर ने एक लाख और चंदौली के Police अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.

वहीं, बुलंदशहर में मनीष सैनी नामक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया, “21 जून को जहांगीराबाद Police स्टेशन को सूचना मिली कि अहान गांव के रहने वाले मनीष सैनी नामक युवक को गोली मार दी गई है. कहा जा रहा है कि झगड़े के दौरान शिवम सैनी ने मृतक पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए स्वाट टीम के साथ-साथ तीन और टीमें भी बनाई गई हैं. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

–

एसडी/पीएम

Share