
Bhopal , 28 जून . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय गुना के दौरे पर हैं. बीते दिन Saturday को गुना में उन्होंने बैडमिंटन अकादमी का उद्घाटन किया. इस दौरान Union Minister ने युवाओं के साथ बैडमिंटन खेला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर सिंधिया ने कैप्शन लिखा कि बैडमिंटन कोर्ट पर बिताए ये पल याद दिला गए कि फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा है.
बीते दिन गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आह्वान किया था कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जन आंदोलन बनाएं. Union Minister सिंधिया Madhya Pradesh के गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं और वे Saturday को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं. इस दौरान उन्होंने गुना जिले के कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी उद्गम स्थल पर Prime Minister Narendra Modi के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण किया.
इस अवसर पर Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
उन्होंने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है. यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व, प्रकृति और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता का भी प्रतीक है. कार्यक्रम के दौरान Union Minister सिंधिया ने ग्राम चिनेरा में 17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण किया.
बीते दिन उन्होंने कहा था कि जल संरचनाओं का निर्माण और जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध India की मजबूत आधारशिला है. सिंधिया ने खुटियावाड़ में सनगार्नर के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया जिसकी लागत 20 करोड़ है और जो 4.5 मेगावाट की क्षमता के साथ 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा. सिंधिया ने कहा कि आत्मनिर्भरता और सौर ऊर्जा के संकल्प को साकार करने की दिशा में ये प्लांट महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
–
एसडी/वीसी