तीसरी ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक संपन्न, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की अध्यक्षता

नागपुर, 11 जुलाई . केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तीसरी ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की.

Union Minister गडकरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे काफी खुशी है कि नागपुर में ब्रिक्स देशों का कॉन्फ्रेंस हुआ. ब्रिक्स विश्व की 40 प्रतिशत जनसंख्या को कवर करती है. ट्रांसपोर्ट सेक्टर में विशेष रूप से हमारे रोड सेक्टर, रेलवे, जलमार्ग और एविएशन के क्षेत्र में कार्बन न्यूट्रल कैसे बनें और बायोफ्यूल का उपयोग कैसे किया जाए, इसको लेकर एक रिजॉल्यूशन पास किया गया है. इसमें आगे की नीति भी तय की गई है.

Union Minister नितिन गडकरी ने आगे कहा कि मुझे खुशी हुई कि ब्रिक्स देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर में बैठक में हिस्सा लिया. India Government की ओर से मैं उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. इसको लेकर सब लोगों के सहयोग के लिए भी बहुत-बहुत धन्यवाद.

बता दें कि परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता Union Minister नितिन गडकरी ने की. ब्रिक्स के सदस्य देशों (भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका आदि) और कुछ नए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

वहीं, 9 जुलाई को कोच्चि में India की अध्यक्षता में ब्रिक्स महिला मंत्रियों की बैठक हुई थी. इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे.

Union Minister अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बैठक के दौरान कहा था, “पूरे दिन चली बैठकों के बाद, India की समृद्ध विरासत और परंपराओं को दिखाने के लिए एक सांस्कृतिक शाम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गवर्नर भी शामिल हुए. कुल मिलाकर, बैठकें बहुत सफल रहीं. सभी ब्रिक्स सदस्य देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास का विजन सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई में बदला जाना चाहिए.

–

एसडी/एबीएम

Leave a Comment