
New Delhi, 10 दिसंबर . Lok Sabha में एसआईआर को लेकर राजनीति धमने का नाम नहीं ले रही है. Union Minister मनोहर लाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में किसी को कोई जानकारी नहीं दी जाती थी.
मनोहर लाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “एसआईआर में किसी तरह का कोई दबाव नहीं है. सभी संवैधानिक प्रावधानों को वैसे ही लागू किया जाता है जैसे उन्हें होना चाहिए, पारदर्शी तरीके से सब हो रहा है. ऐसा नहीं है कि संस्थानों को मनमाने ढंग से बनाया या खत्म किया जाता है, या मनमर्जी से उनका प्रबंध किया जाता है. यहां सब कुछ संवैधानिक प्रावधानों और पारदर्शिता के हिसाब से होता है. यह एक खुला सिस्टम है, जो कांग्रेस शासन के दौरान भी शायद ही कभी देखने को मिलता था. पहली बार, हर जानकारी लोगों तक ठीक से पहुंचाई जा रही है, पहले से जानकारी दी जा रही है.”
उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनको ये नहीं पता कि इससे कुछ होने वाला नहीं है. जनता अब जागरूक हो चुकी है, इससे विपक्ष को कोई फायदा नहीं होने वाला है.
Haryana के विधायकों के संसद भ्रमण पर मनोहर लाल ने कहा, “अगर आप देखें तो Haryana के विधायक अपनी मर्जी से संसद देखना चाहते थे. लोग भी संसद देखने आते हैं. विधायकों की इच्छा थी कि वे संसद देखें, और वे अपने स्पीकर के साथ आ रहे हैं. मेरे पास यही जानकारी है, उनके लिए कोई अलग से न्योता या खास इजाज़त नहीं है. हर कोई स्वाभाविक रूप से संसद देखना चाहता है.”
बता दें कि Haryana विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में Wednesday को राज्य के विधायक Lok Sabha की कार्यवाही को देखने के लिए आएंगे. इस विशेष कार्यक्रम में Chief Minister नायब सिंह सैनी सहित कई मंत्री भी शामिल रहेंगे. यह दौरा Haryana विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संसद की कार्यवाही देखने के बाद विधायक नए और पुराने संसद भवन का भी दौरा करेंगे.
Haryana विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा. फिलहाल इसे तीन दिनों 18, 19 और 22 दिसंबर तक चलाने का प्रस्ताव है.
–
एसएके/एएस