जिला पंचायत चुनाव में जीत दिलाने के लिए गोवा की जनता का आभार: केंद्रीय मंत्री अमित शाह

New Delhi, 22 दिसंबर . गोवा जिला पंचायत चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई है. उन्होंने इस जीत के लिए गोवा की जनता को धन्यवाद भी दिया है.

अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जिला पंचायत चुनावों में एनडीए को शानदार जीत दिलाने के लिए गोवा की जनता का हार्दिक आभार. Chief Minister डॉ. प्रमोद सावंत, राज्य भाजपा अध्यक्ष दामु नाइक और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने शासन के हर स्तर पर जनता की सेवा की है, जहां भी उसे अवसर मिला है, और यह परिणाम हमारे प्रयासों के प्रति जनता की स्वीकृति का प्रमाण है.

इससे पहले Prime Minister मोदी ने सोशल एक्स पर लिखा कि गोवा सुशासन का प्रतीक है. गोवा प्रगतिशील राजनीति का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनावों में भाजपा-एमजीपी (एनडीए) परिवार को दिए गए मजबूत समर्थन के लिए मैं गोवा के अपने सभी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देता हूं. इससे गोवा के विकास के हमारे प्रयासों को और अधिक बल मिलेगा. हम इस खूबसूरत राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे मेहनती एनडीए कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर सराहनीय कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप यह परिणाम प्राप्त हुआ है.

गोवा के Chief Minister प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा कि गोवा में भाजपा नंबर 1 है! गोवा, भाजपा पर भरोसा जताने और हमें शानदार जीत दिलाने के लिए धन्यवाद!

उन्होंने लिखा कि भाजपा-एमजीपी (एनडीए) गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को हार्दिक बधाई. यह सशक्त जनादेश Prime Minister Narendra Modi के गतिशील नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में चल रही डबल इंजन Government में जनता के विश्वास को दर्शाता है. साथ ही, जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण और जन-केंद्रित शासन के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता भी इसका प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि मैं गोवा भाजपा के अध्यक्ष दामु नाइक के नेतृत्व में हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की भी सराहना करता हूं, जिन्होंने हमारे विजन को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किए.

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन सर्वांगीण विकास को गति देगा, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को मजबूत करेगा और एक विकसित गोवा और विकसित India की दिशा में काम करेगा.

एमएस/डीएससी

Leave a Comment