रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार प्रदूषण के खिलाफ युद्ध लड़ रही है: सिरसा

New Delhi, 6 दिसंबर . प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विपक्षी पार्टियों को जवाब देते हुए कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है, जिस ठीक करना हमारे लिए चुनौती है. लेकिन, सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं.

से बातचीत में सिरसा ने कहा कि बीते 10 साल में पूर्व की Government ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए कुछ काम नहीं किया है. यह एक ऐसी बीमारी है, जिस पर पूर्व की Government ने ठीक नहीं किया. दिल्ली में भाजपा की Government Chief Minister रेखा गुप्ता के दिशा-निर्देश में कार्य कर रही है.

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी को एक साथ आने की जरूरत है. जनभागीदारी की बहुत जरूरत है. हम सभी लोगों को प्रदूषण को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत है.

सिरसा ने कहा कि दिल्ली के Chief Minister रेखा गुप्ता, सभी मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों के साथ मिलकर हफ्ते में तीन दिन एक बड़ा अभियान चलाते हैं. इस अभियान में, हर इलाके को सिस्टमैटिक तरीके से कवर किया जाता है, सारा पुराना कचरा, कूड़ा और मलबा इकट्ठा किया जाता है और सड़कों की सफाई की जाती है. यह अभियान प्रदूषण कम करने में मदद करता है और साथ ही धूल कम करने का काम भी किया जाता है.

सिरसा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सैदुलाजाब वार्ड और इग्नू रोड के निरीक्षण पर गया, जहां विशेष सफाई अभियान व डस्ट-मिटिगेशन कार्यों की समीक्षा की. सड़क किनारों की सफाई, कूड़ा हटाने और धूल नियंत्रण से जुड़े सभी बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो. सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लगातार 24 घंटे काम हो रहा है और हम सभी मिलकर इस प्रयास को और मजबूत बना सकते हैं.”

उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा हम सबकी सेहत से सीधे जुड़ी है. इसमें आपकी सहभागिता और जागरूकता भी हमारे लिए बेहद जरूरी है. आप सभी से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की गंदगी या प्रदूषण दिखने पर तुरंत एमसीडी 311 एप या ग्रीन दिल्ली एप पर रिपोर्ट करें. आपकी सूचना पर टीमें तुरंत कार्रवाई करेंगी. हम सभी साथ मिलकर काम करेंगे तभी हमारी दिल्ली साफ़, सुरक्षित और स्वस्थ बनेगी.“

डीकेएम/एएस

Leave a Comment