
नोएडा, 18 जुलाई . गौतमबुद्धनगर Police ने महिला सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए Saturday को जिले में संचालित कई स्पा सेंटरों पर व्यापक जांच अभियान चलाया. Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं Police उपायुक्त (महिला सुरक्षा) सुनीति के पर्यवेक्षण में थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) और थाना बीटा-2 Police की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन रक्षा’ अभियान के तहत चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की.
Police द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य स्पा सेंटरों की गतिविधियों की जांच करना, मानव तस्करी तथा महिलाओं के शोषण से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना था. अभियान के दौरान Police टीम ने संबंधित स्पा सेंटरों के दस्तावेजों, कर्मचारियों की पहचान, संचालन व्यवस्था और वहां संचालित गतिविधियों की गहन जांच की.
कार्रवाई के दौरान Police ने एक गैर-Governmentी संगठन (एनजीओ) के सहयोग से 28 महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया. सभी महिलाओं को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करते हुए उनकी काउंसलिंग और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. Police यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इन महिलाओं को किसी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या मानव तस्करी के माध्यम से तो इन स्पा सेंटरों तक नहीं लाया गया था. जांच के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं और संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर Police ने 15 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है.
Police अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी. गौतमबुद्धनगर Police ने स्पष्ट किया है कि मामले में उपलब्ध तथ्यों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. यदि जांच में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि, मानव तस्करी, देह व्यापार या अन्य आपराधिक कृत्य की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Police अधिकारियों ने कहा कि ‘ऑपरेशन रक्षा’ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जिले में संचालित स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों तथा अन्य ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.
–
पीकेटी/डीकेपी