उज्जैन और अयोध्या का विवाद राष्ट्रीय नहीं, अंतरराष्ट्रीय मामला : कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

New Delhi, 24 जून . कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उज्जैन जमीन और अयोध्या के फंड गबन विवाद को अंतरराष्ट्रीय मामला बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के Chief Minister जमीन खा रहे हैं और दान की चांदी-सोना निकल रहे हैं. आरएसएस की भाषा में कहें तो अयोध्या और उज्जैन झांकी है, अभी मथुरा और काशी बाकी है. वहां से लूटने की तैयारी हैं, क्योंकि वहां कॉरिडोर बन रहे हैं.

पवन खेड़ा ने Wednesday को प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कहा, “ये मामला सिर्फ स्थानीय और राष्ट्रीय मामला नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मामला है. लोगों की आस्था इन शहरों से जुड़ी हुई है. अपना पेट काटकर और पैसा बचाकर लोग तीर्थस्थलों पर जाते हैं. वहां लोग आस्था के साथ दानपेटी में पैसे डालते हैं. इन पैसों को लूटना और चोरी करना लोगों की आस्था के साथ धोखा है. यह अयोध्या में हुआ है.”

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अयोध्या का मंदिर सीधे संघ की देखरेख हैं. आज वहां की स्थिति को देखा जा सकता है. Madhya Pradesh में संघ की Government है, वहां उज्जैन का हाल देख सकते हैं.

इसी दौरान, उज्जैन जमीन विवाद पर पवन खेड़ा ने Madhya Pradesh के सीएम मोहन यादव पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ आने वाला है. आप प्रदेश के Chief Minister हैं. सब कुछ आपकी जानकारी में रहता है और सभी फाइलें आपकी जानकारी से होकर गुजरती हैं. आप खुद नक्शों और मास्टरप्लान में हस्तक्षेप कर सकते हैं. आपकी कलम में वो ताकत है कि आप तय प्रोजेक्ट को प्रभावित कर सकते हो. उस प्रभाव और कलम का आपने दुरुपयोग किया है.”

उन्होंने आगे कहा, “पारिवारिक माहौल में जमीन की लूट हुई है. आपके परिवार ने सैकड़ों एकड़ जमीन आपके Chief Minister बनने से पहले और बाद में खरीदी. Chief Minister बनने के बाद 168 एकड़ में से 111 एकड़ जमीन उस क्षेत्र में खरीदी गई, जहां सिंहस्थ कुंभ आने वाला है. आपके पास जानकारी थी और आपने अपने परिवार के जरिए ये जमीन खरीदी. पांड्याखेड़ी में 18 एकड़ जमीन है. उज्जैन में जहां 2035 के मास्टरप्लान पर काम होना है, वहां मोहन यादव के परिवार ने जमीनें खरीदीं.”

पवन खेड़ा ने कहा कि इस मामले में Prime Minister Narendra Modi से एक्शन लेने की उम्मीद नहीं है. वो विदेश में मेलोडी और देश में झालमु़ड़ी खाएंगे, उनके Chief Minister जमीनें और दान का सोना-चांदी निगल जाएंगे.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में Madhya Pradesh कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल थे. उन्होंने कहा, “Madhya Pradesh में मोहन यादव ने Chief Minister बनने के बाद सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी. कांग्रेस ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से भाजपा, भाजपा अध्यक्ष, भाजपा की प्रदेश इकाई और मोहन यादव से सवाल पूछे थे. सवाल पूछे हुए 30 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. अगर भाजपा इस बारे में जवाब नहीं दे रही तो मतलब दाल में कुछ काला है.”

उन्होंने कहा कि भाजपा का पूरा तंत्र इस करप्शन से जुड़ा हुआ है. अयोध्या में चंदा चोरी और महाकाल में जमीन लूट- ये भाजपा का नया मॉडल है.

डीसीएच/

Leave a Comment