भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल में लागू होगा यूसीसी: स्मृति ईरानी

कोलकाता, 20 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी ने भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा की Government बनने पर अपने मेनिफेस्टो में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यूसीसी को लेकर किसी को कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए. Government आने के बाद बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा.

पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी ने से बातचीत में टीएमसी Government में विफल हुई कानून व्यवस्था पर तंज कसा.

उन्होंने कहा कि बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया. क्या मुझे इस पर कुछ भी कहने की जरूरत है. पिछले एक दशक में आपने ऐसा कौन सा राज्य देखा है, जहां न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया हो, जहां India के President मौजूद हों और प्रशासन द्वारा उनके प्रति अनादर दिखाया जाए.

पूर्व Union Minister ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर कहा कि यह बिल टीएमसी के लिए नहीं था. यह बिल उस आम भारतीय महिलाओं के लिए था, जो अपने Political अधिकार और विधायी तौर पर Political समानता का आश्वासन चाहती हैं, जैसा कि अब संविधान में निहित है. यह टीएमसी के लिए कोई बिल नहीं था.

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए नहीं है, यह देश के लिए है. यह आम भारतीय महिला के लिए है. India की संसद तृणमूल के हितों की पूर्ति नहीं करती, बल्कि India की जनता के हितों की पूर्ति करती है.

महिला आरक्षण को लेकर पूर्व Union Minister ने प्रेस वार्ता कर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर तंज कसा.

उन्होंने टीएमसी पर बंगाल और देश की महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने 30 साल से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने का फैसला किया और 2023 में संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण अधिनियम पारित करवाया. आगामी चुनावों में महिलाओं की उम्मीदवारी सुनिश्चित करने की बात कही, लेकिन विपक्ष नहीं चाहता था कि महिलाओं की Political भागीदारी बढ़े.

पूर्व Union Minister ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी विपक्षी दलों से समर्थन की अपील की. हमें लगा कि राष्ट्र की नारी शक्ति के साथ कोई भी Political पार्टी या नेता धोखा करने का दुस्साहस नहीं करेगा, लेकिन विपक्षी दल महिला आरक्षण के खिलाफ खड़े हो गए.

स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता महिला को Political सम्मान और राजनेता बनने का अवसर देना चाहता है, लेकिन टीएमसी महिला आरक्षण की व्यवस्था को लागू करने के खिलाफ रोल निभा रही है. बंगाल और देश की महिलाएं इसे याद रखेंगी.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment