
अबू धाबी, 10 मई . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शिक्षा मंत्रालय ने Monday से सभी Governmentी और निजी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश जारी किया है.
सोशल प्लेटफॉर्म पर भी इसे लेकर बयान जारी किया गया. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार देशभर के छात्र, शिक्षक और स्कूल कर्मचारी अब सामान्य रूप से स्कूल जाएंगे. पिछले एक सप्ताह से सुरक्षा कारणों के चलते ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही थीं.
मंत्रालय ने, सभी स्कूलों को आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं ताकि छात्रों और अभिभावकों को किसी तरह की दिक्कत न झेलनी पड़े. स्टेटमेंट के अनुसार, 11 मई से नर्सरी स्कूल से लेकर Governmentी और निजी संस्थान ऑफलाइन मोड में खुलेंगे. इसमें स्पष्ट किया गया कि शैक्षिक कार्यक्रम सुचारू रूप से चले इसलिए ऐसी व्यवस्था की गई है.
दरअसल, पिछले सप्ताह क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बाद यूएई प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ऑनलाइन पढ़ाई का फैसला लिया था. यह कदम 4 मई को हुए मिसाइल हमले के बाद उठाया गया था, जब कथित तौर पर तेहरान की ओर से यूएई की दिशा में 15 मिसाइलें दागी गई थीं. अप्रैल में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम लागू होने के बाद इसे पहला बड़ा हमला माना गया था.
हालांकि यूएई की सुरक्षा एजेंसियों ने कहा था कि अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. इसके बावजूद Government ने स्कूलों, कुछ दफ्तरों और सार्वजनिक संस्थानों के लिए अस्थायी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए थे.
शिक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियों के तालमेल से सब व्यवस्थित है. स्कूलों को सामान्य रूप से चलाने में कोई खतरा नहीं है.
हालांकि Sunday को ही यूएई में दो यूएवी (ड्रोन) देखे गए थे जिन्हें कथित तौर पर एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया था. रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि 10 मई 2026 को संयुक्त अरब अमीरात के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से लॉन्च किए गए दो यूएवी (ड्रोन) को सफलतापूर्वक मार गिराया. पिछले कुछ घंटों में किसी के शहीद, मृत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, इन हमलों (ईरान संघर्ष) की शुरुआत से अब तक कुल दो सैनिक शहीद हुए हैं. इसके अलावा, सशस्त्र बलों संग अनुबंध पर कार्यरत एक मोरक्को नागरिक की भी मौत हुई है.
–
केआर/