‎बिहार में भ्रष्टाचार के कारण सरकार का खजाना खाली: तेजस्वी यादव

Patna, 22 अप्रैल . बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर बिहार Government पर निशाना साधा. उन्होने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार के कारण Government का खजाना खाली है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि एनडीए Government में भ्रष्टाचार इतना विराट हो गया कि भ्रष्टचारी ही ‘सम्राट’ हो गया.

‎राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने Wednesday को बयान जारी कर कहा कि राज्य में व्याप्त वित्तीय संकट से जूझ रही अनैतिक Government ने हालिया दिनों में दूसरी बार निधि निकासी एवं व्यय नियंत्रण संबंधित पत्र जारी किया है.

‎उन्होंने पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार पर आरोप लगाया अपनी कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्ट रिटायर्ड और कॉम्प्रोमाइज्ड उच्च अधिकारियों और एजेंसियों से डरी भूंजा गैंग ने अचेत निष्क्रिय Chief Minister से मिलकर खटारा Government से चुनाव के आखिरी 30 दिनों में 41,000 करोड़ रुपए बंटवा दिया. अब महीनों से बुजुर्गों को दी जाने वाली सामाजिक पेंशन, छात्रों के स्टूडेंट के क्रेडिट कार्ड के भुगतान, छात्रवृत्ति देने के लिए और कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन देने के भी एनडीए Government के पास धनराशि नहीं बची क्योंकि भ्रष्टाचार के चलते खजाना खाली है.

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि Government अब ब्याज पर उधार लेकर यानि कर्ज के सहारे चल रही है. यह भ्रष्ट Government 100 करोड़ से अधिक रुपए प्रतिदिन केवल ब्याज का भुगतान करने में खर्च कर रही हैं. हालात ये हैं कि एनडीए Government ने बिहार पर लगभग चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज का बोझ लाद दिया है.

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि बिहार का खजाना इतना खाली हो चुका है कि समूचा प्रदेश पूरी तरह से ठप पड़ा है, विकास की कोई भी योजना नहीं चल रही है. एक ऐसी निकम्मी Government बिहार को चला रही है, जिसके पास न तो विजन है और न ही रोडमैप है.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी एनडी Government बिहार के खजाने से पैसे तो निकाल लेती है लेकिन उसे पता ही नहीं होता है कि 92 हजार 132 करोड़ रुपये कहां खर्च किये? कैग की रिपोर्ट बताती है कि डबल इंजन की Government 90 हजार करोड़ के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाई. ‎

‎–

‎एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment