
चंडीगढ़, 19 जून . पंजाब Police ने खुफिया जानकारी पर आधारित एक बड़े ऑपरेशन में प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) से जुड़े दो वांटेड सदस्यों को मलेशिया से डिपोर्ट कराया है. पंजाब Police ने केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया Police (आरएमपी) के सहयोग से यह सफलता हासिल की. पंजाब के डीजीपी ने यह जानकारी दी.
पंजाब डीजीपी ने बताया कि आरोपियों को पंजाब Police ने New Delhi के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद गिरफ्तार किया और आगे की जांच के लिए राज्य में ले आई.
डीजीपी के अनुसार, आरोपियों की पहचान अंबाला के गुरविंदर सिंह और पटियाला के मंजीत सिंह के रूप में हुई. ये दोनों आरोपी मलेशिया में मौजूद केजेडएफ-समर्थित टेरर मॉड्यूल के अहम सदस्य थे. यह मॉड्यूल पंजाब में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइनों समेत रेलवे के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने में शामिल था.
इससे पहले, पंजाब Police ने उस टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जो 23 जनवरी को फतेहगढ़ साहिब के सिरहिंद के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए आईईडी ब्लास्ट और 27 अप्रैल को पटियाला जिले के शंभू के पास उसी कॉरिडोर पर धमाके की कोशिश के लिए जिम्मेदार था.
जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे, जिसमें आरपीजी लॉन्चर, आईईडी, आरडीएक्स, हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद के साथ हाई-एंड पिस्तौलें शामिल थीं.
इस अंतरराष्ट्रीय साजिश की आगे की जांच में मलेशिया से काम कर रहे केजेडएफ हैंडलर्स और फंडिंग ऑपरेटर की भूमिका का पता चला. डिपोर्ट किए गए आरोपी पंजाब में केजेडएफ ऑपरेटिव्स तक ऑफशोर खातों के जरिए फंड पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे थे, जिससे राज्य में आतंकी हमलों को अंजाम देने और शांति व कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की योजनाओं को बढ़ावा मिल रहा था.
डीजीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पटियाला की अदालत में पेश किया गया और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें Police कस्टडी में भेज दिया गया. इस बड़े नेटवर्क का पता लगाने और साजिश में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है. उन्होंने कहा कि पंजाब Police आतंकवादी के नेटवर्क को खत्म करने, फंडिंग रोकने और पंजाब की शांति, सुरक्षा व सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
–
डीसीएच/