
Bengaluru, 29 जून . Bengaluru के जेपी नगर में एक हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े हुई हत्या के दौरान घटनास्थल पर दो Policeकर्मियों के दिखने और बिना दखल दिए मौके से चले जाने का कथित cctv फुटेज सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
social media पर वायरल हुए इस वीडियो में एक पुरुष कॉन्स्टेबल और एक महिला कॉन्स्टेबल मोटरसाइकिल पर वर्दी पहने हुए जे.पी. नगर के एक जंक्शन की ओर जाते दिख रहे हैं, जहां हथियारबंद हमलावरों का एक ग्रुप राजू उर्फ हलमुर्का पर हमला किया जा रहा था.
दोनों Policeकर्मी मोटरसाइकिल धीमी करते हैं और पीड़ित को बचाने की बिना कोई कोशिश किए वहां से चले जाते हैं. इस मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कहा गया कि Policeकर्मियों के व्यवहार की जांच की जा रही है और संभावित विभागीय कार्रवाई के लिए उनकी पहचान करने की कोशिशें जारी हैं. साथ ही वीडियो की सच्चाई की भी जांच की जा रही है.
Police की ओर से हत्या की जांच तेज कर दी गई है. वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए तीन स्पेशल टीमें बनाई हैं. शुरुआती जांच अनुसार, बदले की भावना से वारदात को अंजाम दिया माना जा रहा है. घटनाओं का क्रम समझने के लिए Police पुरानी गैंग राइवलरी और क्रिमिनल नेटवर्क की भी जांच कर रही है.
Police ने कहा कि हालांकि राजू का लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड था, लेकिन हाल के वर्षों में उसके खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया था. Police “स्टैंड कुट्टी” नाम के एक बदमाश के साथियों से संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं, जिसके इस मामले से जुड़े होने का शक है. राजू उर्फ हलमुर्का के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और डकैती समेत कई मामले दर्ज थे और वह सुब्रमण्यपुरा डबल मर्डर केस में भी आरोपी था.
Police को शक है कि यह हत्या लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के कारण पहले से सोची-समझी साजिश का नतीजा थी. आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
–
एसडी/पीएम