वाराणसी में सिलेंडर से गैस लीक, मकान ढहने से दो लोगों की मौत

वाराणसी, 24 मार्च . उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में Tuesday को गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक घर में धमाका हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. कुछ घायल हुए हैं जिनका इलाज हो रहा है.

एडीसीपी वरुणा जोन नीतू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद विस्फोट होने की बात सामने आई है. घटना के समय घर में खाना बनाया जा रहा था और गैस लीक होने के कारण आग लग गई. उसके बाद अचानक धमाका हो गया, जिससे पूरा ढांचा गिर गया.

सूचना मिलते ही Police, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. मौके पर सिलेंडर मिला है. रेगुलेटर टूटा पड़ा था. फिलहाल Police मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है.

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास स्थित एक गली में Tuesday उस समय अफरातफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर रिसाव से हुए तेज धमाके से एक मंजिला मकान अचानक धराशायी हो गया. धमाका इतना भीषण था कि आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं और पूरा इलाका दहल उठा. सभी घायलों को तत्काल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो मकान मलबे में तब्दील हो चुका था. आनन-फानन में Police और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला.

विकेटी/एएस

Leave a Comment