
चंडीगढ़, 28 फरवरी . पंजाब Police की ड्रग्स और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में अमृतसर कमिश्नरेट Police ने बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने बॉर्डर पार से ड्रग और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले दो ऑर्गनाइज़्ड मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.
इस कार्रवाई में कुल 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 5.438 किलो हेरोइन, 3 हाई-एंड पिस्टल (एक ग्लॉक 9एमएम, एक जिगाना 9एमएम और एक .32 बोर), 34 जिंदा कारतूस और 4500 रुपये नकदी जब्त की गई है.
Police की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये आरोपी Pakistan बेस्ड तस्करों से social media के जरिए संपर्क में थे. हेरोइन और अवैध हथियार India में लाए जा रहे थे और फिर इसे एक सटीक नेटवर्क के जरिए अलग-अलग इलाकों में बांटा जा रहा था. यह नेटवर्क काफी संगठित था और इसके पीछे कई लोग जुड़े हुए थे.
अभियान के दौरान कई First Information Report दर्ज की गई हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस बने हैं. Police ने बताया कि आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक भी पकड़े जा सके और पूरे गिरोह पर लगाम लगाया जा सके.
गौरतलब है कि पंजाब Police ड्रग्स के खिलाफ एक विशेष अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ चला रही है, जिसके तहत लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पंजाब की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के खिलाफ अपनी लगातार मुहिम जारी रखते हुए पिछले 𝟑𝟔𝟑 दिनों में 103 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4 किग्रा हेरोइन, 2715 नशीली गोलियां/कैप्सूल, और 3700 रुपये ड्रग मनी बरामद की है. इसके साथ ही, 31 लोगों को नशा छोड़ने और रिहैबिलिटेशन के लिए मोटिवेट किया गया.
पंजाब Police का यह कहना है कि वे ड्रग्स और अवैध हथियारों के मामले में कोई भी समझौता नहीं करेंगे. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत Police को दें ताकि समय रहते ऐसी तस्करी को रोका जा सके.
–
पीआईएम/एएस