
वाराणसी, 17 अगस्त . उत्तर प्रदेश के वाराणसी में Sunday की आधी रात लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर Police और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. इसके बाद Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
वरुणा जोन की एडीसीपी लिपि नगायच ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर Police की ओर से लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान Police को बाइक सवार बदमाश आते दिखे, जिन्हें Police ने रूकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश Police टीम को देखकर बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की. Police ने उनका पीछा कर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की.
घेराबंदी के दौरान बाइक पर सवार बदमाशों में से एक ने Police टीम पर गोली चला दी. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया. Policeकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी. गोली लगने के बाद दोनों बदमाशों को Police ने मौके से पकड़ लिया. घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. Police ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरखपुर निवासी ‘मल’ और वेद प्रकाश दुबे के रूप में की है.
एडीसीपी लिपि नगायच के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने 17 जुलाई 2026 को लालपुर पांडेपुर थाने में दर्ज एक मामले के तहत चेन-स्नैचिंग की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
मुठभेड़ के बाद Police ने आरोपियों के कब्जे और मौके से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया. इसके अलावा 75 हजार रुपये नकद, पिघला हुआ सोना और एक बाइक भी Police के हाथ लगी है.
Police अब दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है. साथ ही बरामद सोने और नकदी के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है. Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चेन-स्नैचिंग की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. इनके साथ के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है, इसके लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है, जो इनके निशानदेही पर कार्रवाई करेगी.
–
एसएके/पीएम