पाक‍िस्‍तान की गोलाबारी में अफगानिस्तान के कुनार में दो नागर‍िकों की मौत, आठ घायल

काबुल, 25 मार्च . Pakistanी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में बीते 24 घंटे में कई तोप के गोले दागे. इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि आठ लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी Wednesday को सूचना और संस्कृति विभाग के प्रवक्ता जिया-उर-रहमान स्पिंगहर ने दी.

अफगानिस्तान स्थित पजवोक अफगान न्यूज के अनुसार, इन हमलों में 16 गोले नारी जिले के स्थानीय इलाकों में गिरे, जिससे एक नागरिक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

स्पिंगहर ने बताया कि Pakistan ने दो ड्रोन हमले किए और 47 लंबी दूरी के प्रोजेक्टाइल भी दागे, जिससे Wednesday को Governmentनो जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

उन्होंने कहा कि दो गोले मनोरा जिले में गिरे, 15 शुल्तान जिले में और पांच असदाबाद में गिरे, हालांकि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ.

प्रवक्ता के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में अफगान बलों ने Governmentनो जिले के नवापास इलाके में डूरंड लाइन के पास Pakistan की तीन चौकियों को नष्ट कर दिया, जिसमें एक Pakistanी सैनिक मारा गया.

Sunday को तालिबान ने Pakistanी बलों पर कुनार और पक्तिका प्रांतों में नागरिकों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य घायल हो गया था.

तालिबान के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा था कि Pakistanी बलों ने सुबह करीब 9:30 बजे कुनार के नारी जिले के शनपत इलाके में मोर्टार दागे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई.

उन्होंने यह भी कहा कि Pakistanी बलों ने पक्तिका के शक‍िन जिले में एक नागरिक वाहन पर गोलीबारी की, हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ.

ये घटनाक्रम उस समय सामने आए जब ईद के मौके पर अफगानिस्तान और Pakistan के बीच युद्धविराम घोषित किया गया था. हालांकि, तालिबान ने Pakistanी बलों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन किया और ईद के दौरान कुनार और नूरिस्तान में हमले किए, जिससे नागरिक हताहत हुए.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment